• Breaking News

    रूस-यूक्रेन युद्ध : प्रदेश के 175 लोगों की हो चुकी है सकुशल वापसी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब भी फंसे हैं 124 नागरिक

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS















    रूस-यूक्रेन युद्ध प्रदेश के 175 लोगों की हो

     चुकी है सकुशल वापसीरूस-यूक्रेन युद्ध के

     बीच अब भी फंसे हैं 124 नागरिक

    यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे 148 उत्तराखंडियों की घर वापसी

     हो चुकी है। अभी यहां कई छात्र व अन्य नागरिक फंसे हुए हैं। इनमें से

     कुछ छात्रों के आज पहुंचने की उम्मीद है।  









    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तराखंड के 124 नागरिक अब भी फंसे हुए
     हैं। शनिवार को 27 छात्रों के यूक्रेन से लौटने की सूचना है। इस तरह
     अब तक 175 नागरिकों की सकुशल वापसी हो चुकी है।




    वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से
     लौटे छात्रों की कुशलक्षेम पूछी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के
     ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन व पड़ोसी मुल्कों में फंसे राज्य के
     नागरिकों को लाने की कोशिशें तेज हैं। आधिकारिक सूत्रों के
     मुताबिक, शनिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अलग-अलग स्थानों
     पर फंसे 27 और छात्रों ने वापसी की।

    ads

    एक-एक भारतीय नागरिक को वापस लाएगी: धामी

    शुक्रवार तक राज्य के 148 नागरिकों की वापसी हो चुकी थी। इस तरह

     शनिवार शाम तक 175 लोग उत्तराखंड लौट चुके थे।


    ads




    यूक्रेन और उसकी सीमावर्ती राष्ट्रों में अब भी करीब 124 लोगों के फंसे

     होने की सूचना है। उनकी सकुशल वापसी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास

     चल रहे हैं।



    ads



    इस बीच वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से वापस

     लौटे छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने उनसे युद्ध भूमि के अनुभवों को

     साझा किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि केंद्र और प्रदेश

     सरकार यूक्रेन व उसके पड़ोसी देशों में फंसे एक-एक भारतीय

     नागरिक को वापस लेकर आएगी।  मुख्यमंत्री ने उपस्थित

     अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखंड के छात्रों के संबंध में

     जानकारी ली।


    ads


    सीएम ने बताया कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने

     वाले उत्तराखंडवासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। सभी

     आगंतुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से

     अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है।



    ads


    इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर

     स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड सदन के मुख्य

     व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।





    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं