• Breaking News

    यूपी चुनाव परिणाम 2022 अपडेट : बाबा ने फिर लहराया भगवा CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी जीत




    यूपी चुनाव परिणाम 2022 यूपी विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना अपडेट : अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सुबह से ही काफी मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जबकि (SP)समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। वहीं, कांग्रेस भी बसपा से आगे निकल गई है।यूपी में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है।

    यूपी चुनाव परिणाम 2022 : उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं

    यूपी चुनाव परिणाम 2022 लाइव अपडेट : मतगणना के दौरान पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 70 हजार सिविल पुलिसकर्मी तथा 245 कंपनी अर्धसैनिक बल और  69 कंपनी पीएसी (PAC)के जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इस कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हैं।

    जेवर सीट पर भी लहराया भगवाभारतीय जनता पार्टी (BJP) के धीरेंद्र सिंह को मिले 1 लाख 16 हजार 755 वोट, रालोद प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना 60 हजार 717 वोटों के साथ दूसरे नंबर रहे। बसपा (BSP)के नरेंद्र कुमार को 45151 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी को 3182 मिले।





    कोई टिप्पणी नहीं