• Breaking News

    एग्जिट पोल 2022 लाइव अपडेट: UP में बाबा, पंजाब में आप; उत्तराखंड में फिफ्टी-फिफ्टी




    एग्जिट पोल 2022 लाइव अपडेट: UP में बाबा, पंजाब में आप; उत्तराखंड में फिफ्टी-फिफ्टी
    एग्जिट पोल 2022 लाइव अपडेट:: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ रहे हैं। सभी पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर) में भविष्य की सरकारों के लिए रिजल्ट 10 मार्च को आना है

    जब परिणाम आएंगे तब हमारी प्रचंड बहुमत से वापसी होगी: अनुप्रिया पटेल
    AAP को प्रचंड बहुमत मिलेगी: राघव चढ्ढा
    एग्जिट पोल 2022 लाइव अपडेट:: इस अकेले एग्जिट पोल में हार रही भाजपा
    पंजाब एग्जिट पोल 2022 लाइव अपडेट: आप के बंपर रूझान पर क्या बोली पार्टी


    पंजाब में सभी चैनलों का एग्जिट पोल आ चुका है। सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। इस पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा


    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: एग्जिट पोल में पिछड़ने पर क्या बोली सपा
    punjab exit polls live updates: पंजाब में सभी चैनलों का एग्जिट पोल
    up  एग्जिट पोल लाइव अपडेट: उत्तर प्रदेश में किस चैनल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी देखिए
    uttarakhand एग्जिट पोल लाइव अपडेट: उत्तराखंड के लिए सभी चैनलों का एग्जिट पोल देखिए
    uttarakhand एग्जिट पोल लाइव अपडेट : सीएम बदलने से भाजपा को मिलेंगी बढ़त?
    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: यूपी में साइकिल पर भारी पड़ रहा बुलडोजर
    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजे


    चाणक्या एग्जिट पोल की मानें तो यूपी में भाजपा सरकार को बहुमत दिख रहा है। कुल 403 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 294 सीट मिलती दिख रही है।


    बीजेपी+ 294
    सपा+ 105
    बसपा 2
    कांग्रेस 1
    अन्य 1


    Up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: फिर सरकार बनाएंगे योगी, इतिहास भी रचेंगे
    Up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: भाजपा की लहर में सपा, कांग्रेस और बसपा सब उड़े
    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: चौथे चरण में भी भाजपा की आंधी
    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का एग्जिट पोल पर रिएक्शन
    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: तीसरे चरण में कांग्रेस-बसपा का सूपड़ा साफ
    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: दूसरे चरण में सपा को खास फायदा नहीं


    बीजेपी+ 225

    सपा+ 151बसपा 14

    कांग्रेस
    अन्य 4


    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल जानिए
    up एग्जिट पोल लाइव अपडेट: पहले चरण में एग्जिट पोल में भाजपा की लहर
    goa एग्जिट पोल लाइव अपडेट: भाजपा-कांग्रेस को बराबर सीट पर बहुमत नहीं


    कांग्रेस 13-17


    एमजीपी+ 5-9


    अन्य 0-2
     
    गोवा एग्जिट पोल लाइव अपडेट: गोवा में किसी को नहीं मिल रहा बहुमत
    uttarakhand एग्जिट पोल लाइव अपडेट: आजतक के मुताबिक उत्तराखंड में खिलेगा कमल
    UK एग्जिट पोल लाइव अपडेट : उत्तराखंड में कांग्रेस को गोल्डन चांस
    एग्जिट पोल लाइव अपडेट : यूपी में फिर योगी सरकार


    बीजेपी गठबंधन-262-277

    एसपी गठबंधन- 119-134

    बीएसपी-07-15

    कांग्रेस-03-08


    एग्जिट पोल लाइव अपडेट : यूपी में सपा से आगे निकल रही भाजपा


    रिपब्लिक उत्तर प्रदेश

    बीजेपी+ 240

    सपा+ 140

    बसपा 17

    कांग्रेस 4


    लेकिन आज यानि 7 मार्च को एग्जिट पोल जारी हो चुका है। आजतक, रिपब्लिक भारत, एबीपी न्यूज, टाइम्स नाऊ समेत तमाम न्यूज चैनलों द्वारा प्रकाशित एग्जिट पोल हम आपके लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आए हैं। इन एग्जिट पोल से हालांकि ये स्पष्ट नहीं होता कि सबसे ज्यादा रूझान पाने वाली पार्टी ही चुनाव जीत रही हैं


     लेकिन एग्जिट पोल से एक अनुमान जरूर लग सकता है कि इस राज्य में इस पार्टी के जीतने की संभावना समझी जा सकती है। फिलहाल इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर मे भाजपा शासित सरकारें हैं, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।


    चुनाव के शुरूआत में ही कहा था कि अपना दल, भाजपा और निशाद पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में वापसी करेगा जिसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं है। एग्जिट पोल के अनुमान 100% सही नहीं होते हैं। 10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तब हमारी प्रचंड बहुमत से वापसी होगी: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

    एग्जिट पोल पर राघव चढ्ढा ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है। उन्होंने केजरीवाल शासन के मॉडल को अपनाया है और उन्होंने सभी पारंपरिक राजनीतिक दलों को खारिज कर दिया है जिन्होंने इतने सालों से पंजाब को लूटा है। AAP को प्रचंड बहुमत मिलेगी


    लगभग सभी चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा यूपी में स्पष्ट बहुमत हासिल कर रही है। लेकिन एक एग्जिट पोल में भाजपा हार रही है जबकि समाजवादी पार्टी को जीत मिलना तय माना जा रहा है। देशबंधु के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 403 में से भाजपा गठबंधन को केवल 134 से 150 सीटें मिल रही हैं। यानी पिछले चुनाव के मुकाबले उसे दो सौ ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं।


     

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सभी सात चरणों की वोटिंग समाप्त हो गई है। अब 10 मार्च को मतगणना होगी। इससे पहले सोमवार को आए कई एग्जिट पोल्स के मुताबिक, यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने जा रही है। वहीं, 2017 के मुकाबले प्रदर्शन में काफी सुधार के बावजूद सपा सरकार बनाने से दूर रह सकती है। इस बीच अखिलेश यादव के चारा और सपा के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।


    पंजाब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के लिए लगभग सभी चैनलों ने अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। चलिए डालते हैं एक नजर-

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के लिए लगभग सभी चैनलों ने अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। चलिए डालते हैं एक नजर

    विधानसभा चुनाव को लेकर आज जारी हुए एग्जिट पोल पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का कहना है कि मुख्यमंत्री चेहरा बदलने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रावत कहते हैं कि जनता काम देखती है और  पिछले पांच सालों में भाजपा ने प्रदेश में कई विकास योजनाएं चलाईं हैं। रावत कहते हैं उत्तराखंड में भाजपा फिर एक बार सरकार बनाकर प्रदेश में विकास कार्यों को गति देगी। 

                                                                                  


    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी लेकिन उससे पहले कुछ एक्जिट पोल में भाजपा को फायदा बताया जा रहा है, जबकि कुछ सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री चेहरा बदले से भाजपा का वोट प्रतिशत घटने के साथ ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है।  कुछ सर्वे की मानें तो भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होते भी दिखाई दे रही है। 

    इंडिया टुडे माय एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी में भाजपा की सरकार रिपीट कर रही है। भाजपा को 288 से 326 सीट मिल रही है। सपा को 70 से 101 सीट मिल रही है। कांग्रेस को 1 से 3 सीट मिल रही हैं। जबकि बसपा को 3 से 9 सीटें मिलती दिख रही है।



                                                                   

    आजतक और एक्सिस माय के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को यूपी के सातवें चरण में 36 सीट मिल रही हैं। जबकि अनुमान के अनुसार, सपा 18 सीट जीत रही है।

    आजतक और एक्सिस माय के एग्जिट पोल के मुताबिक, पांचवे और छठे चरण में भी भाजपा की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर सपा पिछले विधानसभा चुनाव में बढ़त तो बना रही है लेकिन भाजपा की आंधी में कहीं नहीं टिक रही। वहीं, अन्य दलों में कांग्रेस और बहुजन समाजपार्टी तो रेस में कहीं नहीं है।


                                                          

    आजतक एक्सिस माय के एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी के चौथे चरण में भी भाजपा की लहर जारी है। 49 फीसदी वोटों के साथ भाजपा फिर आगे चल रही है। भाजपा को 55 सीट मिलती दिख रही है। सपा को सिर्फ तीन सीट मिल रही है। जबकि बसपा और कांग्रेस का यहां भी सूपड़ा साफ होते दिख रहा है।

    आजतक चैनल के बातचीत में यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल से पहले ही साफ हो गया था कि जनता योगी जी और मोदी जी की विकास योजनाओं से भाजपा को ही चुनेगी। आगामी 10 मार्च को नतीजों से स्पष्ट हो जाएगा

                                                         


    आजतक एक्सिस माय टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक, तीसरे चरण में कांग्रेस और बसपा का सूपड़ा साफ है। जबकि भाजपा 48 सीट के साथ पहले नंबर पर है। यहां तीसरे चरण में सपा 11 सीट के साथ भाजपा से काफी दूर नजर आ रही है।

    आजतक एक्सिस मॉय के एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी के दूसरे चरण में भाजपा को 32 सीट मिल रही हैं, जबकि सपा को महज 22 सीट मिल रही हैं। दूसरे चरण में मुस्लिम बहुल इलाका है। यहां सपा को ज्यादा फायदा होते हुए नहीं दिख रहा है।

    Times Now का UP का एग्जिट पोल

    आजतक एक्सिस मॉय के एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी के पहले चरण में भाजपा को 58 में से 49 सीटें मिल रही हैं। जबकि सपा के खाते में महज 8 सीट आ रही हैं। 

    एबीपी सीवोटर एग्जिट पोल की बात करें तो गोवा में बहुमत किसी के पास नहीं दिख रहा है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीट मिल रही है। आंकड़ा इस प्रकार से है।

    बीजेपी 13-17

    टाइम्स नाउ के मुताबिक गोवा की बात करें तो भाजपा को 14, कांग्रेस गठबंधन को 16, आम आदमी पार्टी को 4 और अन्य को 6 सीटें मिल रही हैं। गौरतलब है कि यहां पर कुल 40 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिल रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां पर कांग्रेस गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकता है। गौरतलब है कि गोवा में फिलहाल भाजपा सरकार है। हालांकि यहां पर आम आदमी पार्टी की छाप पड़ती दिखाई दे रही है।




    एग्जिट पोल की बात करें तो उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। भाजपा को 36 से 46 सीट मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 20 से 30 सीट आ रही हैं। बसपा के पास 2 से 4 तो अन्य के पास 2 से 5 सीटें आ रही हैं।



    बीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल्स के हिसाब से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस को राज्य में 32-38 सीटें और भाजपा को 26-32 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एग्जिट पोल्स के हिसाब से बसपा यहां खाता भी नहीं खोल पाएगी। हालांकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राज्य में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य (निर्दलीय) प्रत्याशियों को 3-7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि राज्य़ में जादुई आंकड़ा 36 है।



    वहीं, रिपब्लिक भारत एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, यूपी में एक बार फिर योगी सरकार सत्ता में वापसी कर रही है। 

    रिपब्लिक का एग्जिट पोल-उत्तर प्रदेश





     














    कोई टिप्पणी नहीं