• Breaking News

    उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2022 :राष्ट्रवाद और विकास के कॉकटेल से मिलेगी भाजपा को कुर्सी एग्जिट पोल्स में चलता दिख रहा सीएम योगी का जादू बुलडोजर,








    उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2022 :राष्ट्रवाद और विकास के कॉकटेल से मिलेगी भाजपा को कुर्सी एग्जिट पोल्स में चलता दिख रहा सीएम योगी का जादू बुलडोजर,

     

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल्स में सूबे में एकबार फिर से भाजपा की वापसी होती दिख रही है।


     

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल्स में सूबे में एकबार फिर से भाजपा की वापसी होती दिख रही है। चुनाव में जहां भाजपा ने राष्ट्रवाद और विकास को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव प्रचार करने की कोशिश की, वहीं अपराधियों पर चला सीएम योगी का बुलडोजर भी चुनाव के केन्द्र में रहा। चुनाव के दौरान लाइव हिंदुस्तान की टीम ने ग्राउंड जीरो से लोगों के सार्वजनिक मुद्दों को समझने के साथ एक वोटर के तौर पर उनका मन टटोलने की कोशिश की।

    ADS


    हिंदुस्तान की चुनावी यात्रा के दौरान गांव से लेकर शहर तक के वोटर्स ने जहां विकास कार्यों में दिखी ईमानदारी को लेकर योगी सरकार की तारीफ की, वहीं सीएम योगी के 'बुलडोजर' पर भी लोगों का भरोसा दिखा। लोगों का कहना था कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सीधे तौर पर मिल रहा है, इससे उनके मन में भाजपा के प्रति भरोसा कायम हुआ है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी लोग संतुष्ट नजर आए।


    ADS

    गांववालों के बीच भी जमकर चला 'राष्ट्रवादी कार्ड


    एक वक्त था जब माना जाता था कि वैचारिक आधार पर किसी राजनीतिक दल से शहरी क्षेत्र का वोटर ही जुड़ता है, लेकिन बदलते वक्त के साथ सोशल  मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच गांवों में भी वैचारिक लड़ाई दिखाई दी। हिंदुस्तान की चुनावी यात्रा के दौरान गांवों में लोग आर्टिकल 370, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते कद जैसे विषयों पर मुखर होते दिखे। कभी जाति के आधार पर वोटिंग के लिए जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के इन गांवों में लोगों का कहना था कि 2014 में केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद से देश में काफी कुछ बदला है और मोदी सरकार के कामों को योगी सरकार ने गति दी है।

     




    बुलडोजर भी छाया रहा विकास पर खूब हुई बात,


    प्रदेश में लोगों का कहना था कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद विकास की रफ्तार बढ़ी। हालांकि गड्ढा मुक्त सड़कों के मुद्दे पर लोग सरकार से थोड़ा नाराज दिखे लेकिन अधिकांश लोगों का कहना था कि गांवों की सड़कें दुरुस्त करने के लिए और सरकार को वक्त देना चाहिए। राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले सीतापुर के सिधौली में राजेन्द्र नाम के शख्स ने कहा, 'पहले की सरकारों में गांवों में आम लोगों को सही तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था लेकिन अब आवास योजना से लेकर किसान सम्मान निधि तक का लाभ सीधे आम आदमी को मिल रहा है।

    ADS


    कानून व्यवस्था को लेकर लोग विपक्ष के उन आरोपों से थोड़े असहमत नजर आए, जिसमें आरोप लगाए जा रहे थे कि योगी सरकार की कार्रवाई राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। लोगों का कहना था कि पिछली सरकारों में पुलिसिया कार्रवाई राजनीति से प्रेरित होती थी लेकिन अब सरकार जिस तरह से अपराधियों को न सिर्फ जेल भेज रही है, बल्कि उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर जब्ती की कार्रवाई कर रही है, उससे सरकार की नियत पर शक करने का सवाल नहीं उठता



    भाजपा को एग्जिट पोल्स में मिल रहीं इतनी सीटें

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों को लेकर अलग-अलग चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को आज तक 288-326 सीटें, एबीपी न्यूज-सी वोटर 228-244 सीटें, रिपब्लिक-पी मार्क एग्जिट पोल 240 सीटें, चाणक्या- न्यूज 24 एग्जिट पोल 294 सीटें और टाइम्स नाउ-वीटो एग्जिट पोल 225 सीटें दे रहा है। 



    कोई टिप्पणी नहीं