• Breaking News

    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 अपडेट: सांसद रीता बहुगुणा के बेटे सपा में हुए शामिल, अखिलेश ने किया स्वागत

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

      




    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 अपडेट: सांसद रीता

     बहुगुणा के बेटे सपा में हुए शामिल,

    अखिलेश ने किया स्वागत

     

    विशेष बातें



    उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 सातवें चरण


     विशेष बातें :
    उत्तर प्रदेश में सातवें यानी आखिरी चरण के चुनाव के

     लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा। सात मार्च को नौ जिलों की 54

    सीट पर इस चरण में मतदान होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने

     पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के

     अपडेट्स





    अपडेट

    प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के
     बेटे मयंक जोशी ने आखिरकार समाजवादी पार्टी जॉइन कर ही ली।
     आजमगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश
     यादव ने मयंक का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व आईएएस अफसर
     फतेहबहादुर सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।
     अखिलेश यादव ने कहा कि इन दोनों नेताओं के आने से सपा और
     मजबूत होगी।

     

    ads

     


    सपा की संवेदना आतंकवादियों को छुड़ाने की थी: 

    योगी आदित्यनाथ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में चुनावी रैली की।

     यहां उन्होंने कहा कि इनकी संवेदना विकास, गरीब, रोजगार

     के लिए नहीं थी, इनकी संवेदना तो संजरपुर के आतंकवादियों

     को छुड़ाने की थी। जितनी भी आतंकवादी घटनाएं घटी वह

     समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में घटी। 

    आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है।

     



    ads


    गर्मी निकालने वाले छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए: अखिलेश यादव


    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा कि जो

     लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों

     से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के

     छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छह चरणों के मतदान के बाद

     नींद नहीं आ रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार 10 मार्च को जब चुनाव के

     नतीजे आएंगे तो रंगों वाली होली उसी दिन शुरू हो जाने वाली है।

     


    ads

                            

     

    मोदी ने वोकल फॉर लोकल पर विपक्ष को घेरा


    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे ये जो विरोधी लोग हैं उनसे कभी

     आपने एक बार भी सुना कि अपने देश में बनी हुई चीजें खरीदो,

    अपने देश में बनी हुई चीजों का उपयोग करो, देश में बनी चीजों को

     बढ़ावा दो अगर ये आपके मित्र होते तो ये आपकी बनी चीजों को

     बेचने के लिए बोलते की नहीं? लेकिन इनके मुंह पर ताला लग गया है।

     

     



    वोकल फॉर लोकल से चिढ़ते हैं घोर परिवारवादी: प्रधानमंत्री मोदी


    प्रधानमंत्री ने कहा कि घोर परिवारवादी वोकल फॉर लोकल से भी

     चिढ़ते हैं। पूरी दुनिया में आज योग की, आयुर्वेद की धूम मची है,

    लेकिन ये घोर परिवारवादी योग का नाम लेने से भी बचते हैं। कांग्रेस

     तो इससे भी आगे है, जो खादी एक जमाने में कांग्रेस की पहचान होती

     थी, वो उस खादी को भूल गए।

                     


    10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए हमने: मोदी
    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया, 10

    करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए। इससे गांव के गरीब, दलित, पिछड़े

     परिवार की बहनों को सबसे अधिक फायदा हुआ। ये महलों में रहने

     वालों को पता नहीं है, अगर घर में शौचालय नहीं है तो एक गरीब मां

     कितनी तकलीफ उठाती है उनको पता नहीं है।

     


    मोदी संकट में भी घोर परिवारवादी राजनीतिक हित ढूंढते हैं:


    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे गांवों की एक शक्ति ये भी है कि जब

     संकट आता है तब हर कोई गिले शिकवे भुलाकर एकजुट हो जाता

     है। लेकिन देश के सामने कोई चुनौती आती है तो ये घोर परिवारवादी

     इसमें भी राजनीतिक हित ढूंढते रहते हैं। 

     


     डबल इंजन का डबल बेनिफिट है: प्रधानमंत्री मोदी
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एक तरफ डबल इंजन का डबल बेनिफिट

     है, जिसका लाभ यूपी का हर नागरिक उठा रहा है। दूसरी तरफ घोर

     परिवारवादियों की कोरी घोषणाएं हैं, जो कभी पूरी हो ही नहीं सकती

     हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक पूरी दुनिया के

     लिए नई चुनौतियां, अभूतपूर्व संकट लेकर आया है। लेकिन भारत ने

     तय किया है कि इस अभूतपूर्व संकट और चुनौतियों को हम अवसर में

     बदलेंगे। ये संकल्प सिर्फ मेरा नहीं है, ये हिंदुस्तान के 130 करोड़

     नागरिकों का है, आप सभी का है। 

     

     


    परिवारवादी जो नहीं बोलते वहीं करते हैं: मोदी
    वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा यूपी बिना बटे एकजुट

     होकर कह रहा है कि आएगी तो भाजपा ही और आएंगे तो योगी ही।

     यूपी के लोग यूपी में गुंडागर्दी, माफिया, भ्रष्टाचार, घोर परिवारवादियों

     को पूरी तरह नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों की

     एक खास आदत है कि वो जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं और जो नहीं

     बोलते हैं वही करते हैं। 



     

    प्रियंका आपके लिए लड़ती रहूंगी जब तक सच्ची राजनीति उभर कर नहीं आएगी मैं

    गाजीपुर में प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक इस उत्तर प्रदेश में एक

     सही, एक नई और एक सच्ची राजनीति उभर कर नहीं आएगी, तब

     तक मैं आपके लिए लड़ती रहूंगी, आपके प्रदेश के लिए लड़ती रहूंगी,

    कोई मुझे रोक नहीं पाएगा। दो दिन बाद आप निर्णय लीजिए कि

     आपको क्या चाहिए। 

     



    ads



    दुनिया ये देखकर हैरान है 2साल से 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रहे हैं, : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा कि भारत दो साल से 80 करोड़ से अधिक गरीब पिछड़े और आदिवासियों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है। पूरी दुनिया इससे हैरान है। मुझे खुशी है कि मेरा गरीब खुश है



    आपने जिन्हें उधार में सत्ता दी उनसे ब्याज के साथ वापस ले लीजिए: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गाजीपुर में चुनावी रैली कर रही हैं।

    यहां उन्होंने कहा कि अगर इंसान को बेलगाम सत्ता दे दो। अगर इंसान को ये बता दो कि तुम्हारी कोई जवाबदेही नहीं है तो उसकी

    मानसिकता एकदम खराब हो जाती है। वो समझने लगता है कि सत्ता उसकी

     है। वो भूल जाता है कि जनता ने दी है। उधार में आई है। आपने उधार में दी

     है, उसे ब्याज के साथ वापस ले लीजिए। जो परेशानियां आपको दी हैं। जिस

     तरह से आपको त्रस्त किया है। परेशान किया है, उसे बदल डालिए। सबक

     सिखाइये। 

     



    यूपी में 59 मेडिकल कॉलेज खोले गए मोदी सरकार आने के बाद: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा


    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भदोही में चुनावी रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा

     कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे तब उत्तर प्रदेश में 15

    मेडिकल कॉलेज थे और उत्तर प्रदेश में 2014 से अभी तक 59 मेडिकल कॉलेज

     खोले गए हैं।

     


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये चुनाव प्रो इनकम्बेंसी चुनाव है:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां

     उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मेरी ये आखिरी सभा है। उत्तर प्रदेश ने दशकों

     से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। ऐसा चुनाव जब कोई सरकार अपने

     काम पर, अपनी ईमानदार क्षवि पर, भेदभाव और पक्षपात रहित विकास पर

     और सुधरी हुई कानून व्यवस्था के दम पर जनता का आशीर्वाद मांग रही हो।

      ये चुनाव प्रो इनकम्बेंसी चुनाव है। 




    ads



    BREAKING NEWS BREAKING NEWS


      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं