• Breaking News

    अर्जेंटीना : अर्जेंटीना के परिवार ने 22 साल में 1928 मॉडल की अमेरिकी कार पर पूरी दुनिया का लगाया चक्कर

     





    अर्जेंटीना के एक परिवार ने यात्रा की दुनिया में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इस परिवार ने 22 साल तक लगातार सफर किया और दुनिया के 5 महाद्वीपों की अपनी 90 साल पुरानी कार से यात्रा की इस रोमांचक यात्रा की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और अब यह पूरी होने वाली है। इस यात्रा के दौरान उनके 4 बच्‍चे पैदा हुए जो अब काफी बड़े हो गए हैं। हर्मन, कैंडेलारिया और उनके बच्‍चों ने 22 साल की इस महायात्रा के दौरान 3,62,000 किमी का सफर किया।

     

    ये लोग अब उरुग्‍वे की सीमा पर पहुंच गए हैं। अब यह परिवार रविवार को ब्‍यूनस आयर्स के ओबेलिस्‍क स्‍मारक पहुंचने वाला है, जहां 25 जनवरी, 2000 को उन्‍होंने अपनी यात्रा शुरू की थी।                           

    102 देशों से गुजरे यात्रा के दौरान वे

    अब हर्मन (53) दुनियाभर में समुद्री सफर पर निकलना चाहते हैं। हर्मन की पत्‍नी कैंडेलारिया ने जब यह यात्रा शुरू की थी, तब उनकी उम्र 29 साल की थी। अब वह 51 साल की हैं। उन्‍होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी खोज वे लोग थे जो इस सफर के दौरान रास्‍ते में मिले। कैंडेलारिया ने कहा, 'लोग बहुत अच्‍छे हैं। मानवता अविश्‍वसनीय है।' उन्‍होंने बताया कि यात्रा के दौरान वे 102 देशों से गुजरे। इस यात्रा में उन्‍हें अपना रास्‍ता कई बार युद्ध और अन्‍य विवादों के कारण बदलना भी पड़ा। इस कपल ने 6 साल पहले शादी की थी। उनके पास अच्‍छी नौकरी थी और उनका घर भी था।वे बच्‍चे पैदा करने की भी योजना बना रहे थे। इसी दौरान उन्‍हें दुनिया के चक्‍कर लगाने का शौक चढ़ा। दुनिया के सैर की शुरुआत अलास्‍का से हुई। इसी बीच उन्‍हें किसी ने साल 1928 मॉडल की अमेरिकी कार भी दे दी।

    इस कार का इंजन खराब था और पेंट भी उतर चुका था। कैंडेलारिया ने कहा कि यह कार चालू भी नहीं होती थी। इसमें न तो एसी था और न ही उसकी सीट अच्‍छी                          


    8 बार टायर बदलने पड़े 22 साल की यात्रा के दौरान

    बताया कि यह कार शहरों, कीचड़ और बालू में अच्‍छी चली। 22 साल की यात्रा के दौरान उन्‍हें केवल 8 बार टायर बदलने पड़े। इसके अलावा दो बार इंजन में काफी काम कराना पड़ा। सड़क पर चलने के दौरान इस कपल के दो बच्‍चे पैदा हुए।इनमें से एक की उम्र अब 19 साल और दूसरे की उम्र 16 साल हो गई है। इसके बाद दो और बच्‍चों का जन्‍म हुआ। इन चारों बच्‍चों के लिए कार के अंदर सीट भी बनाई गई। यात्रा के दौरान वे माउंट एवरेस्‍ट के पास से होकर गुजरे थे।