• Breaking News

    रूस-यूक्रेन संकट लाइव अपडेट : यूक्रेनी सेना का दावा 250 रूसी टैंक नष्ट किए, 10 हजार सैनिक मार गिराए:

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     




    रूस-यूक्रेन संकट लाइव अपडेट यूक्रेनी सेना का दावा 250 रूसी टैंक नष्ट किए, 10 हजार सैनिक मार गिराए:


    रूस-यूक्रेन संकट लाइव अपडेट : अमेरिका की दो टूक- यूक्रेन से सेना हटाए रूस, तभी होगी बातचीत

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के आठवें दि . अमेरिका ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन की जमीन पर से सेना हटाता है तभी उससे बातचीत की जा सकती है
     





     रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के आठवें दिन अमेरिका का बड़ा बयान आया है. अमेरिका की ओर से कहा गया है कि अगर रूस यूक्रेन से सेना हटाता है तो फिर बातचीत की की जा सकती है. अमेरिका के अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नुलैंड ने ये बातें कही हैं. उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने भी रूस को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है
     



     

    रूसी सैनिकों के हमले के बाद यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार तड़के आग लग गई। पास के शहर एनरगोडर के मेयर ने इसकी जानकारी दी है। यूक्रेन के कुछ हिस्सों में भारी लड़ाई और गोलाबारी जारी है। रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल रूसी आक्रमण पर चर्चा के लिए गुरुवार को ब्रेस्ट में दूसरे दौर की वार्ता के लिए मिले।

     

    ADS



    इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन रूसी सेना के हाथों में जाता है, तो अगला निशाना बाल्टिक राज्य हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है।

     



    आपको बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण की घोषणा की थी। इस युद्ध के एक सप्ताह हो चुके हैं। 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अभी तक सैकड़ों लोगों की जान गई है।

     


    250 रूसी टैंकों को नष्ट किया यूक्रेन की सेना ने

    यूक्रेन के सशस्त्र बलों का दावा है कि उन्होंने 250 रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया है। साथ ही करीब 10,000 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा भी किया है। 

     

     




    रूस के हमले के बाद 6 लाख लोग यूक्रेन से पोलैंड आए

    पोलैंड बॉर्डर गार्ड्स ने शुक्रवार को कहा कि 24 फरवरी को रूस के आक्रमण शुरू करने के बाद से लगभग 6,24,500 लोग यूक्रेन से पोलैंड में आए हैं। गुरुवार को लगभग 99,200 लोगों ने एंट्री की और शुक्रवार को करीब 25,200 लोगों ने 0600 GMT को पार किया

    ADS

                     


    रूसी सेना ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र को सीज किया

    रूसी सेना ने यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को सीज कर लिया है। इससे पहले जापोरिज्जिया पावर प्लांट में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर रूसी सेना ने गोलाबारी की थी।

     


    अमेरिकी नेता ने यूक्रेनी सरकार से सीमा पर नस्लीय भेदभाव समाप्त करने को कहा

    अमेरिकी सीनेट के शीर्ष नेता ने यूक्रेनी सरकार से उसकी सीमा पर हो रहे नस्लीय भेदभाव को समाप्त करने का आग्रह किया है। युद्धग्रस्त यूक्रेन छोड़कर जा रहे कई छात्रों ने सीमा पर नस्लीय भेदभाव का शिकार होने की बात कही है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां पढ़ाई कर रहे कई छात्रों ने कहा है कि सीमा पर यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने उनके साथ नस्लीय भेदभाव किया। इन छात्रों में अधिकतर अफ्रीका और एशिया के छात्र हैं, जो यूक्रेन छोड़कर उसके आस-पास के देशों में जा रहे हैं।



    गो फर्स्ट का विमान बुडापेस्ट से 177 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा

    निजी विमानन कंपनी गो फर्स्ट का एक विमान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से 177 भारतीयों को लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचा। ये सभी भारतीय नागरिक युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए थे। एयरलाइन कंपनी का कहना है कि यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन गंगा' के तहत 10 मार्च तक प्रत्येक दिन दो उड़ानों का संचालन किया जाएगा।



    यूक्रेन में स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री कर रहे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

    यूक्रेन में जारी रूसी सैन्य कार्रवाई और वहां से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।

     


    यूक्रेन के खारकीव-सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूसी बसें तैयार

    यूक्रेन के खारकीव और सूमी से भारतीय छात्रों व अन्य विदेशियों को रूस के बेलगोरोड इलाके में ले जाने के लिए 130 रूसी बसें तैयार हैं। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने इसकी जानकारी दी है।



    परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग को बुझा गया

    यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं का कहना है कि उन्होंने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग को बुझा दिया है। कीव ने आग के लिए रूसी सैन्य गोलाबारी को जिम्मेदार ठहराया है। संयंत्र में आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




    यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई विकिरण परिवर्तन नहीं: IAEA

    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का कहना है कि यूक्रेन में रूसी सेना के हमले का शिकार हुए परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विकिरण के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आईएईए ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा नियामक के हवाले से ट्वीट कर शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएईए ने टि्वटर पर कहा कि उसके महानिदेशक मारियानो ग्रॉसी जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की मौजूदा स्थिति को लेकर यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मीगल और यूक्रेनी परमाणु ऊर्जा नियामक और संचालक के लगातार संपर्क में बने हुए हैं।


     



    जॉनसन बोले- पुतिन ने पूरे यूरोप को खतरे में डाला

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर पूरे यूरोप को खतरे में डालने का आरोप लगाया। जॉनसन ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले करके पूरे यूरोप को खतरे में डाल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के लापरवाह कार्यों से अब सीधे पूरे यूरोप की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।



    यूक्रेन ने फीफा से स्कॉटलैंड के खिलाफ विश्व कप प्ले आफ मुकाबला स्थगित करने को कहा

    फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने कहा है कि यूक्रेन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबला स्थगित करने की मांग की है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद देश में घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट बंद हो गए हैं। फीफा ने गुरुवार को कहा, ''फीफा पुष्टि कर सकता है कि उसे आज यूक्रेन फुटबॉल संघ से मार्च में होने वाले उनके मुकाबलों को स्थगित करने का निवेदन मिला है।

     


     

    वायुसेना के 3 और C-17 विमान हिंडन एयरबेस पर पहुंचे

     

    यूक्रेन संघर्ष से प्रभावित 630 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना के 3 और C-17 विमान कल देर रात और आज सुबह हिंडन एयरबेस पर पहुंचे। भारतीय वायु सेना ने बताया कि इसके लिए रोमानिया और हंगरी में हवाई क्षेत्रों का इस्तेमाल किया गया।

     


     

    अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेनी नागरिकों को मानवीय सहायता की पेशकश की

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने देश में मौजूद यूक्रेन के लोगों को मानवीय सहायता की पेशकश की, जो हजारों लोगों को उनके युद्धग्रस्त देश भेजे जाने से उनकी रक्षा कर सकता है। संघीय कार्यक्रम 'टेंपरेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस' (अस्थायी संरक्षित दर्जा) के तहत यूक्रेन के नागरिक 18 महीने तक देश में रह सकते हैं। संरक्षण का पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति का कम से कम मंगलवार से अमेरिका में होना आवश्यक है।

     

     


    यूक्रेन में फंसे 185 भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट से लेकर विशेष विमान मुंबई पहुंचा

    यूक्रेन में फंसे 185 यात्रियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एक विशेष विमान गुरुवार देर रात मुंबई पहुंचा। केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने 'एअर इंडिया एक्सप्रेस' के विमान से आए लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पहुंचा यह चौथा निकासी विमान था। बुडापेस्ट से एक और विमान के शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे यहां पहुंचने की उम्मीद है।

     

     


    न्यूक्लियर प्लांट पर चौतरफा हमला कर रही है रूसी सेना: यूक्रेन

     

     

     

    यूक्रेन में मिसाइल नहीं भेजेगा नाटो: जर्मनी

    जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने गुरुवार को कहा कि नाटो की यूक्रेन में मिसाइल तैनात करने की कभी कोई योजना नहीं थी। स्कोल्ज़ ने गुरुवार देर रात जेडडीएफ ब्रॉडकास्टर को बताया,"वह (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) यूक्रेन में मिसाइलों को तैनात करने की नाटो की योजना को लेकर चिंतित थे, जो मॉस्को को निशाना बना सकती थीं लेकिन किसी की भी ऐसी योजना नहीं थी।" जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने का नर्णिय सही कदम है।




    रूस-यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच भारतीय छात्र को लगी गोली

    रूस और यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने एएनआई को यह जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही गोली लगने से एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी। 

     



    ADS


     

    कोई टिप्पणी नहीं