• Breaking News

    चुनाव आयोग ने की घोषणा- 31 मार्च को राज्यसभा की 13 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे

     




    चुनाव आयोग ने की घोषणा- 31 मार्च को राज्यसभा की 13 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे

     


    नई दिल्ली,चुनाव आयोग ने सोमवार को बड़ी घोषणा की, जिसमें


     बताया गया कि राज्यसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च


     को होंगे। बता दें कि यह 13 सीटें 6 राज्यों से हैं, जिसमें पंजाब


     में पांच , केरल में तीन, असम में दो और हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा


     और नागालैंड में एक-एक सीटें शामिल हैं।




    ADS

     

     

    चुनाव आयोग का बयान

     

    7 मार्च 2022, सोमवार के दिन चुनाव आयोग ने एक बयान देते हुए बड़ी घोषणा की, जिसमें कहा, 'छह राज्यों से चुने गए राज्यसभा के 13 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2022 में उनकी सेवानिवृत्ति पर समाप्त होने वाला है।'

    ADS



    चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई लिस्ट में, रिटायर होने वाले सदस्यों में असम से रानी नारा और रिपुन बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से एके एंटनी, एमवी श्रेयम्स कुमार और सोमप्रसाद के, नागालैंड से केजी केने, त्रिपुरा से झरना दास (बैद्य), पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो शामिल हैं।

     




    ADS


          मतदान की तारीख:- 31 मार्च, 2022

    मतदान का समय:- सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

    अधिसूचना जारी करने की तारीख: 14 मार्च, 2022

    नामांकन करने की अंतिम तारीख: 21 मार्च, 2022

    वोटों की गिनती: 31 मार्च, 2022 शाम 5 बजे 




    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं