• Breaking News

    दिल्ली मौसम समाचार: दिल्ली में मार्च के महीने में मई का अहसास पसीने छुड़ाने वाली है गर्मी 36 डिग्री तक चला जाएगा पारा




    दिल्ली मौसम : दिल्ली में मार्च के महीने में मई का अहसास पसीने छुड़ाने वाली है गर्मी 36 डिग्री तक चला जाएगा पारा

    दिल्ली मौसम पूर्वानुमान आज: दिल्ली में मार्च के महीने में मई का अहसास होना शुरू हो चुका है। राजधानी में रविवार को पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस साल सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मार्च के महीने में टेपरेंचर 26 डिग्री से शुरू होकर आमतौर पर महीने के अंत तक 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है।

     


    नई दिल्ली : दिल्ली में मार्च के महीने में तेज धूप के कारण लगातार गर्मी का अहसास बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि अब रात ही नहीं बल्कि दिन में भी घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं। दिन में तेज धूप का असर न्यूनतम से लेकर अधिकतम टेंपरेचर पर दिख रहा है। रविवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।   

     
    18 मार्च तक बढ़ेगा अधिकतम टेंपरेचर

    वेदर साइंस और क्लाइमेट चेंज एजेंसी स्काइमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने कहा कि 15 और 16 मार्च को, हवा की गति अधिक होगी, इसलिए अधिकतम तापमान में और वृद्धि नहीं हो सकती है।

                                    


    हालांकि, तापमान में कमी भी नहीं होगी लेकिन मौसम के औसत से ऊपर गर्म रहेगा। पलावत के अनुसार 18 मार्च तक, अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। जबकि आसमान साफ होने के कारण टेंपरेचर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, उत्तरी हवा नहीं होने के कारण दिन ठंडा भी नहीं रहेगा।


     

    add

    मिनिमम टेंपरेचर भी लगातार बढ़ रहा है
    मौसम विभाग ने दिन के दौरान आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले राजधानी में रविवार की सुबह धूप खिली। खास बात है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।






    इंटरनेट वे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

     पत्रकार वे लेखक जितेंद्र सोनी 

    कोई टिप्पणी नहीं