• Breaking News

    देश में कोरोना की तीसरी लहर छोटी और कमजोर रही 42 दिनों में ही हुआ खात्मा

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     






    देश में कोरोना की तीसरी लहर छोटी और कमजोर रही 42 दिनों में ही हुआ खात्मा

    नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर छोटी और कमजोर रही। दूसरी लहर जहां 117 दिनों तक चली थीवहीं तीसरी लहर महज 42 दिनों में ही सिमट गई।

    ads
           


    नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर छोटी और कमजोर रही। दूसरी लहर जहां 117 दिनों तक चली थी, वहीं तीसरी लहर महज 42 दिनों में ही सिमट गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एक फीसद से कम संक्रमण दर और 10 हजार से अधिक केस वाला सिर्फ एक राज्य के बचने को तीसरी लहर के अंत रूप में देखा जा सकता है।


     

     
    कोरोना की दूसरी लहर मार्च 2021 में आई

     

    स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वैसे तो पिछले साल दूसरी लहर के पहले फरवरी के मध्य में ही कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए थे, लेकिन 20 मार्च को इसने लहर का रूप धारण कर लिया और नए मामलों उछाल आ गया।



    ads





    ads

                

    20 मार्च को 40,953 नए मामले दर्ज किये गए थे। 49 दिनों में 4,14,188 मामलों के साथ यह सात मई को अपने चरम पर पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें कमी आनी शुरू हुई और 68 दिनों के बाद 14 जुलाई को फिर से नए मामलों की संख्या 40,255 पर आ गई। इसके बाद भी नए मामले आए, लेकिन लहर के रूप में नहीं।


    ads


     

     

                                                 



    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं