• Breaking News

    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण में 54 फीसदी वोटिंग, योगी की सीट पर क्या हुआ किस जिले में कितना हुआ मतदान जानें,

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     




    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण में 54 फीसदी

     वोटिंग, योगी की सीट पर क्या हुआ किस

     जिले में कितना हुआ मतदान जानें,

     

     

    उत्तर प्रदेश में गुरुवार को छठे चरण का मतदान हुआ। इस चरण में

     बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर

    , महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिले में

     शामिल थे। इन दस जिलों की कुल 57 सीटों पर वोट डाले गए। 


    ADS . Click on photo for more information

                   


     

    छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले गए। इस

     चरण में 54.24 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग

     किया। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं। जहां वोटिंग हुई

     उनमें बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर

     नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिले

     में शामिल थे।  2017 में इन सीटों पर कुल 56.64 फीसदी वोट पड़े थे। 


     


    क्या हुआ मुख्यमंत्री की सीट पर

     

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव मैदान में


     हैं। इस सीट पर शाम पांच बजे तक 51.00  फीसदी वोटिंग हुई। 2017


    के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 50.98 फीसदी मतदान हुआ था।


     यानी, शाम पांच बजे तक ही पिछली बार के मुकाबले ज्यादा वोटिंग


     हो चुकी थी। अंतिम आकड़ें आने पर मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है। 



    ADS

     

     


     




    किस जिले में कितना मतदान

    सबसे ज्यादा वोटिंग अकबरपुर जिले में हुई। यहां के 62.22


    फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


     महाराजगंज, बस्ती और कुशीनगर भी सबसे ज्यादा वोटिंग


     वाले जिलों में शामिल रहे। इन जिलों में 55 फीसदी से ज्यादा


     लोगों ने वोट डाला। बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिलों में


     सबसे कम वोटिंग हुई। दोनों जिलों में मतदान प्रतिशत 50


    फीसदी से कम रहा। बलरामपुर में केवल 48.64 फीसदी तो


     सिद्धार्थनगर जिले में 49.83 फीसदी वोटिंग हुई।



                              ADS


      

    किस जिले में कितनी वोटिंग

    जिला

    2017 में वोट प्रतिशत

         ( शाम 5बजे तक )

    2022 में वोट प्रतिशत

        

    अंबेडकर नगर

    64.11%

    62.22%

    बलरामपुर

    51.02%

    48.64%

    सिद्धार्थनगर

    52.30%

    49.83%

    बस्ती

    57.62%

    55.02%

    संत कबीर नगर

    53.08%

    54.39%

    महाराजगंज

    62.37%

    58.89%

    गोरखपुर

    55.50%

    54.02%

    कुशीनगर

    58.35%

    55.01%

    देवरिया

    57.05%

    52.04%

    बलिया

    54.51%

    51.74%

     

     

    ADS

     

    2017 में कैसा रहा था मतदान

    2017 में बलरामपुर जिले की बलरामपुर सीट पर सबसे कम 47.06%

    वोट पड़े थे। वहीं, अंबेडकर नगर जिले की टांडा सीट पर सबसे ज्यादा

     वोटिंग हुई थी। यहां 67.43% वोट पड़े थे। दूसरे नंबर पर जिले की

     अकबरपुर सीट रही थी जहां 66.73% वोट पड़े थे। 


     


    ADS



    जिलों की बात करें तो अंबेडकर नगर जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी। यहां 64.11 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। वहीं, महाराजगंज जिला दूसरे नंबर पर रहा था।


     

    ADS


     यहां 62.37 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की थी। तीसरे नंबर पर

     कुशीनगर जिला रहा था। यहां 58.35 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग

     की थी। छठे चरण में शामिल जिलों में सबसे कम मतदान बलरामपुर

     जिले में हुआ था। जिले के केवल 51.02 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग

     की थी।  सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और बलिया में भी 55 फीसदी

     से कम मतदान हुआ था।


     


    ADS



        

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं