• Breaking News

    रूस यूक्रेन युद्ध नवीनतम समाचार लाइव : रूस ने भी किए 600 से ज्यादा मिसाइल हमले - अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन को दिए 17 हजार से ज्यादा टैंक रोधी हथियार,

     



    रूस यूक्रेन युद्ध नवीनतम समाचार लाइव : रूस ने भी किए 600 से ज्यादा मिसाइल हमले - अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन को दिए 17 हजार से ज्यादा टैंक रोधी हथियार,

    रूस यूक्रेन युद्ध नवीनतम समाचार लाइव रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है।




     इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है। 


     

    रूस ने यूक्रेन पर किए 600 से ज्यादा मिसाइल हमले- पेंटागन

    रूस-यूक्रेन के बीच भले ही दूसरी बार सीजफायर का एलान हुआ हो, लेकिन दोनों देशों की ओर से भारी तबाही मचाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन को एक सप्ताह के अंदर 17 हजार से ज्याद टैंक रोधी हथियार दिए हैं। वहीं पेंटागन का कहना है कि, रूस ने यूक्रेन में 600 से ज्यादा मिसाइल हमले किए हैं। 

    ADS


    यूक्रेन-रूस के बीच मध्यस्थता करना चाहता है चीन

    यूकेन संकट के बीच चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है। चीनी विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध विराम के लिए वह आवश्यक मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं।

     


    पुतिन समेत 100 से अधिक रूसी राजनेताओं पर प्रतिबंध- न्यूजीलैंड

    यूक्रेन संकट के बीच न्यूजीलैंड ने 100 से अधिक रूसी राजनेताओं व व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उन राजनेतओं में से एक हैं। 


    ADS

    भारत ने देश के बाहर पहले भी चलाए हैं सफल अभियान- कांग्रेस 

    यूक्रेन संकट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि, अपने नागरिकों को भारत वापस लाना भारत सरकार का कर्तव्य है। हमें यह याद रखना होगा कि अतीत में भी भारतीय वायु सेना और नौसेना ने खाड़ी युद्ध, लेबनान, लीबिया और इराक से भारतीयों को निकालने के लिए सफल अभियान चलाए हैं।


    ADS

    पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बातचीत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट की बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत की सराहना भी की। इसके साथ ही वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए यूक्रेन के समर्थन के प्रति आभार जताया। 


    यूक्रेन में फिर से सीजफायर का एलान

    रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले रूस की ओर से बड़ा एलान किया गया है। खबरों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के मानवीय कॉरिडोर के अनुरोध पर पुतिन ने भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 1230 मिनट से सीजफायर की घोषणा की है। इस दौरान युद्ध में फंसे आम लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव, खारकीव, मारियुपोल और सूमी में सीजफायर रहेगा।




    पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात करने वाले हैं। 



    यूक्रेन में अब तक 38 बच्चों की मौत

    यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 


                                               


    यू्क्रेन ने जी-7 देशों को भेजी अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध उसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यूक्रेन की ओर से जी-7 देशों व यूरोपीय संघ को एक पत्र भेजा गया है। इसमें यूक्रेन की ओर से रूस पर अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची भी संलग्न है। राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, रूस पर और भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगने चाहिए। 



    सेंसेक्स में 1400 से ज्यादा अंकों की गिरावट

    कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबार दिन शेयर बाजार खुलते ही बुरी तरह टूट गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1404 अंकों या 2.58 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 52,930 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 380 अंक फिसलकर 15,866 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।


                         

    125 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल

    यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। खबरों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 125 डॉलर तक पहुंच चुके हैं। 

     

                                        


    जेलेंस्की से आज बात करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन संकट के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा और युद्ध को टालने के लिए पीएम मोदी फोन पर वार्ता करेंगे। 

     

                                                      


    कीव में गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र लौटेगा भारत

    पिछले दिनों कीव में सैनिकों की ओर से हुई गोलीबारी में घायल हुआ भारतीय छात्र हरजीत सिंह जल्द ही भारत लौटेगा। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया कि, गोली लगने के बाद हरजोत का पासपोर्ट भी गुम हो गया था। हालांकि, वह मंगलवार को भारत लौट आएंगे। 





    यूक्रेन संकट के बीच सोने के भाव में इजाफा

    यूक्रेन संकट के बीच अर्थव्यवस्था तेजी से चरमरा रही है। इस बीच सोने के भाव में भी तेज उछाल देखा गया है। सोमवार सुबह एशियाई बाजार में सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो गया। यह सितंबर 2020 के बाद का उच्चतम स्तर है।


    अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन को दिए 17 हजार से ज्यादा टैंक रोधी हथियार, रूस ने भी किए 600 से ज्यादा मिसाइल हमले  

    रूस-यूक्रेन के बीच जंग 12वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि, रूस कीव पर कब्जे के लिए सीरियाई लड़ाकों की टुकड़ी को उतार सकता है। दरअसल, ये सीरियाई लड़ाके शहरी क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित होते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लड़ाके रूस की ओर से भेजे जाएंगे, लेकिन कई सीरियाई लड़ाके यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। 



    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS