• Breaking News

    यूक्रेन रूस युद्ध : पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन से भारतीयों की जल्द वापसी पर चर्चा

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     







    यूक्रेन रूस युद्ध : पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन से भारतीयों की जल्द वापसी पर चर्चा

     
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन की स्थिति और भारत के नागरिकों को वापस लाने के देश के प्रयासों पर चर्चा करने के लिए शनिवार शाम एक और उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

     


    ads


      

    यूक्रेन रूस युद्ध : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन की स्थिति और भारत के नागरिकों को वापस लाने के देश के प्रयासों पर चर्चा करने के लिए शनिवार शाम एक और उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें सूमी समेत यूक्रेन के कई इलाकों में फंसे भारतीयों की जल्द वापसी को लेकर गहन चर्चा की गई। बताते चलें कि पीएम मोदी यूक्रेन संकट को लेकर ऐसी कई बैठकों की अध्यक्षता कर चुके हैं।


    ads

     शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर एक बार फिर उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा हुई। उन संभावनाओं पर भी चर्चा हुई कि कैसे भारतीयों की जल्द वापसी हो सकती है। बैठक में उपस्थित लोगों में केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल के अलावा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे।

    इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि खारकीव से सभी भारतीयों की वापसी हो चुकी है। अब उसका मुख्य ध्यान यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी में फंसे लगभग 700 भारतीय छात्रों को निकालने पर है, जहां बम विस्फोट और हवाई हमले हो रहे हैं।

    ads

                                     

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत अगले कुछ घंटों में खारकीव और पिसोचिन से अपने नागरिकों को निकालने की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा, ''हमारा मुख्य ध्यान अब भारतीय छात्रों को सूमी से निकालने पर है। हम उन्हें निकालने के लिए कई विकल्प तलाश रहे हैं




    ads

    गौरतलब है कि रूस ने

    24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य आक्रमण शुरू किया था। पिछले दस दिनों से दोनों देशों की सेनाओं को काफी नुकसान भी हुआ है।

     


    ads




    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं