• Breaking News

    नायब तहसीलदार के वाहन में मतगणना स्थल के पास मिला बैलेट पेपर सोनभद्र में हंगामा मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनके समर्थक दूरबीन से ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।

     


                                                                                         

              नायब तहसीलदार के वाहन में मतगणना स्थल के पास                           मिला बैलेट पेपर  सोनभद्र में हंगामा 

    मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनके समर्थक दूरबीन से ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।


    सोनभद्र में मतदान के बाद मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में मतगणना स्थल के आसपास जुटे सपाइयों ने बैलेट पेपर लेकर जा रहे वाहन रोक लिया।

    ADS


     यह वाहन नायब तहसीलदार घोरावल का था। कुछ ही देर में काफी संख्या में सपाई पहुंच गए और गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही फोर्स पहुंच गई। जांच हुई तो बैलेट पेपर सादा था। एडीएम राकेश सिंह के काफी समझाने के बाद वे शांत हुए। 

    ADS


    भाजपाइयों को मतगणना स्थल पर देख भड़के सपाई, हंगामा 

    वाराणसी और बरेली में ईवीएम को लेकर हुए हंगामे की गर्माहट अलीगढ़ भी पहुंच गई। मंगलवार को देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने धनीपुर मंडी स्थित मतणगना स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। 

    ADS

    सपाइयों का कहना था कि भाजपा विधायकों को अंदर जाने दिया जा रहा है, जबकि सपाइयों को रोका जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी ने तीन और सपा कार्यकर्ताओं को तैनात रहने की अनुमति दी, इसके बाद मामला शांत हुआ।



    आगरा में मंडी परिसर के बाहर जमा सपा कार्यकर्ता


    मतगणना स्थलों पर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक भी रात-दिन पहरेदारी कर रहे हैं। आगरा की शाहदरा मंडी समिति परिसर में मंगलवार को रातभर सपा कार्यकर्ता डटे रहे। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के मंडी समिति पहुंचने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।



     पुलिस ने प्रत्याशियों को छोड़कर सभी को मतगणना स्थल से बाहर निकलने को कहा। इस पर सपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने बाहर जाने से इंकार कर दिया। मामला बढ़ने पर एसडीएम एत्मादपुर, सीओ छत्ता और एसीपी भी मौके पर पहुंच गए।


     अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बहस के बाद कार्यकर्ता मंडी समिति से बाहर निकल गए।



    मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनके समर्थक दूरबीन से ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।

     पूर्व विधायक योगेश वर्मा खुली जीप से रविवार को कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचे और दूरबीन से ईवीएम की निगरानी की। योगेश वर्मा ने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से जो चुनाव जीतता है, उत्तर प्रदेश में उसकी सरकार बनती है। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम ईवीएम की निगरानी करें।



    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं