• Breaking News

    मोदी सरकार का खत्म हो रहा 'चुनावी ऑफर फटाफट टैंक फुल करवा लीजिए: राहुल का तंज

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     







                                   

    मोदी सरकार का खत्म हो रहा 'चुनावी ऑफर

    फटाफट टैंक फुल करवा लीजिए: राहुल का तंज

     

       
    ads

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ''लोगों को अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवा लेना चाहिए'' क्योंकि मोदी सरकार का ''चुनावी ऑफर'' खत्म होने जा रहा है।




    file

    फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का 'चुनावी ऑफर' ख़त्म होने जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते पिछले कुछ सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। 


    ads

                        

     आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि बीते दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च 2022 या उससे पहले ईंधन की कीमतों में 12.1 प्रति लीटर की वृद्धि करनी होगी। वहीं, तेल कंपनियों के मार्जिन को भी जोड़ लें, तो 15.1 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि करने की आवश्यकता होगी।



    ads


                                           

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बृहस्पतिवार को 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी, जो बीते नौ वर्षों में सर्वाधिक है। हालांकि, शुक्रवार को इसकी कीमत थोड़ी घटकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। उल्लेखनीय है कि कच्चे तेल की कीमत में उछाल को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।

     ads                                                 ads


    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं