• Breaking News

    यूक्रेन रूस युद्ध: पुतिन की चेतावनी यूक्रेन पर 'नो फ्लाई जोन' लगाना रूस को ललकारने जैसा

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     











    यूक्रेन रूस युद्ध: पुतिन की चेतावनी यूक्रेन पर 'नो फ्लाई जोन' लगाना रूस को ललकारने जैसा



    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि रूस पर पश्चिमी प्रतिबंध
     युद्ध की घोषणा के समान थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन पर 'नो फ्लाई जोन'
     (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) लागू करने का कोई भी प्रयास युद्ध में शामिल होने के समान
     माना जाएगा। इस दिशा में उठाए गए किसी भी कदम को रूस हस्तक्षेप मानेगा
     और सेना के प्रति खतरे के तौर पर देखेगा।


    ads

                                                   


    महिला पायलटों के साथ बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में हमारा उद्देश्य विसैन्यीकरण के जरिये रूसी भाषी समुदायों की रक्षा करना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से आग्रह किया है कि उनके देश के ऊपर के वायु क्षेत्र को 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया जाए। हालांकि, नाटो ने इस अनुरोध को इस आधार पर खारिज कर दिया है कि यह यूक्रेन से आगे युद्ध को बढ़ा देगा।


    ads


     सैन्य अभियान 
    कठिन था                                            

    पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शुरू करने का फैसला कठिन था। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। पुतिन ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों पर भी बयान दिया। साथ ही कहा कि डोनबॉस के मसले को हमने शांति से हल करने की कोशिश की। यूक्रेन ने शांति की कोशिशों में अड़ंगा लगाया।


    ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल

    रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रिटेन के मंत्री की ओर से आए बयान के बाद सेना को हाईअलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने यूक्रेन पर आम नागरिकों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

    मार्शल लॉ की योजना नहीं


    ads




    पुतिन ने कहा कि हमारी सेना अभियान को पूरा करेगी। इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं है। पुतिन ने इस चिंता को खारिज कर दिया कि रूस में मार्शल लॉ या आपातकालीन स्थिति की घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय तभी लागू किए गए जब महत्वपूर्ण आंतरिक या बाहरी खतरा हो। बता दें कि रूस में युद्ध के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों पर रोक है।

     

    ads

                                              


    नो फ्लाइंग जोन
    सेना के संदर्भ में 'नो फ्लाई जोन'  का मतलब होता है कि उस क्षेत्र में कोई भी विमान नहीं जा सकता है ताकि किसी हमले या निगरानी को रोका जा सके। इसे सेना द्वारा लागू किया जाता है ताकि किसी विमान को संभावित रूप से गिराया जा सके।

     
    ads


                            

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं