• Breaking News

    रुड़की : लाक ठीक करने आये दो युवक लाकर से लाखों के जेवरात लेकर गायब हो गए

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     





    रुड़की : लाक ठीक करने आये दो युवक लाकर से लाखों के जेवरात लेकर गायब हो गए

    रुड़की में एक घर में लाक ठीक करने आए युवकों ने लाकर में रखे लाखों के जेवरात पर ही हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।


     



    ADS

    ADS

     





    सोलानीपुरम कालोनी स्थित एक मकान में लाक ठीक करने आये दो युवक लाकर से लाखों के जेवरात लेकर गायब हो गए। दोनों युवक कालोनी के एक सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

    ADS

    सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी विनय मेहता ने मंगलवार को दो युवकों को अपने मकान का लाक ठीक करने के लिए बुलाया था। दोनों युवकों ने सभी कमरों के लाक ठीक किए। इसके बाद वह आलमारी के लाक ठीक करने लगे। दोनों युवकों ने मौका पाकर आलमारी का लाकर खोल लिया। युवकों ने आलमारी के लाकर से एक सोने की चेन, दो सोने के लॉकेट, छह सोने की अंगूठी और कान के छह कुंडल चोरी कर लिये।

    ADS

             


     
    इसके बाद माल समेटकर आरोपित वहां से निकल गए

    कुछ देर बाद जब विनय मेहता की नजर खुले हुए लाकर पर गई तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

     

    वहीं दोनों आरोपितों की फुटेज कालोनी के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस को मामले में तहरीर मिली है।

     

    चोरी के माल समेत पकड़ा

    वहीं जौरासी गांव स्थित एक ईंट-भट्टे पर चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लक्सर के सुल्लानपुर निवासी रमजानी ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि बिरला भट्टा पर काम करने वाले कर्मचारियों के कमरे से चोरों ने सामान चोरी कर लिया है।

     

    ADS


     पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में छोटा निवासी बिकवाली, थाना आवला, जिला बरेली, उप्र को ढंडेरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से एक जोड़ी पायल, कान के बुंदे, लॉकेट, बिछुआ और कंगन बरामद हुए हैं।

     

     

    ADS


     


     






    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं