• Breaking News

    Russia Ukraine War : यूक्रेन ने कहा पुतिन के साथ सीधी बातचीत के लिए तैयार राष्ट्रपति जेलेंस्की



    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 11वां दिन है। रूस के इस हमले के खिलाफ पश्चिम के कई देश लामबंद हैं और लगातार पाबंदियां लगा रहे हैं। वहीं कई बड़ी कंपनियों ने भी रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। 

    रूस के हमले में यूक्रेन में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। वहीं जब NATO ने जब यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया तो यूक्रेन के राष्ट्रपति भी नाटो पर जमकर बरसे। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा जमा लिया है जिसमें खेरसन और मारियुपोल शामिल हैं। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन गंगा की सफलता का श्रेय भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन गंगा' की सफलता का श्रेय वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया है।



     तुर्की के राष्ट्रपति से बोले- 'हथियार डाले यूक्रेन, तभी रुकेगा युद्ध'

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को एक और चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह युद्ध तभी रुकेगा जब यूक्रेन हथियार डाल देगा। यूक्रेन के खिलाफ रूसी 'सैन्य अभियान' में अभी तक सैकड़ों (संभावित हजारों) की तादाद में लोग मारे गए हैं

    यूक्रेन में गोलीबारी में घायल छात्र हरजोत की सोमवार को भारत वापसी

    युद्धग्रस्त यूक्रेन में निकासी के दौरान गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह को सोमवार को दिल्ली वापस लाया जा रहा है।



    शेयर बाजार रूस-यूक्रेन युद्ध के डर के साये में रहेगा

    रूस-यूक्रेन युद्ध से बीते सप्ताह ढाई प्रतिशत से अधिक लुढ़का शेयर बाजार अगले सप्ताह भी दबाव में रहेगा।




    जेलेंस्की का दावा  : रूस के हमले में विनितसिया हवाईअड्डा तबाह

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले से मध्य यूक्रेन का विनितसिया हवाईअड्डा तबाह हो गया। 
     




    केंद्रीय मंत्री आज वतन लौटेंगे करीब 889 भारतीय:

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ताजा अपटेड देते हुए बताया कि यूक्रेन से लगभग 5,280 बच्चे हंगरी पहुंचे थे उन्हें कल रात बुडापेस्ट हवाई अड्डे से भारत भेज दिया गया है। आज 5 उड़ानों के द्वारा 890 और बच्चों को भजेने की योजना है। 



    विदेश गए भारतीय मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे सहपाठियों की मदद के लिए आगे आए

    कीव में चार लोगों के लिए कैब चाहिए? क्या हम पोलैंड में किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो यूक्रेन सीमा पर खाने के पैकेट पहुंचा सकता है? खारकीव से एक समूह चल रहा है, क्या ट्रेन के बारे में कोई जानकारी है



    2135 भारतीय ऑपरेशन गंगा के तहत आज वतन आए : मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष उड़ानों के द्वारा आज 2,135 भारतीयों को देश वापस लाया गया है। इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 

    यूक्रेन में रूस की सेनाएं अस्थायी तौर पर संघर्ष विराम करेंगी, तीसरे दौर की वार्ता की भी घोषणा की गई

    यूक्रेन के दो शहरों में रूस की सेनाएं अस्थायी तौर पर रविवार को संघर्ष विराम करेंगी। यूक्रेन के दो अलगाववादी और रूस समर्थक क्षेत्रों के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले जारी बमबारी के बीच, नागरिकों को निकालने का समझौता विफल हो गया था। 

    यूक्रेन के शहर ओडेसा पर बमबारी की तैयारी में रूसी सेना: ज़ेलेंस्की

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी सेना यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर बमबारी की तैयारी कर रही है।

    बाइडन और जेलेंस्की ने की सुरक्षा तथा सहयोग पर बातचीत

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को फोन कर रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की जारी प्रक्रिया की जानकारी दी और यूक्रेन के लिए अमेरिकी सैन्य, मानवीय तथा आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की। 

    10 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ा

    सुरक्षा की तलाश में अब 10 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं, और लाखों लोगों के और छोड़ने की संभावना है: संयुक्त राष्ट्र

    यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी

    भारत ने भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ान से पोलैंड के माध्यम से यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी

    भारतीय दूतावास का निर्देश, यूक्रेन में जो लोग अब भी फंसे, भरें फॉर्म

    भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे लोगों से तत्काल गूगल फॉर्म भरने को कहा है। दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गूगल फॉर्म पोस्ट किया गया है। इसमें पासपोर्ट नंबर और अन्य जानकारियां मांगी गई हैं।


    11 हजार रूसी सैनिक मारे गए यूक्रेन का दावा,

    यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 11 हजार सैनिक मार दिए गए हैं। वहीं रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के 68 रडार स्टेशन तबाह कर दिए गए हैं। यूक्रेन में गैस ट्रांसमिशन का नेटवर्क भी ठप हो गया है। रूस अब पनबिजली केंद्रों पर कब्जा करने की तैयारी कर रहा है।

    मोदी सरकार पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

    यूक्रेन और रूस के बीच की जंग का मुद्दा भारत में भी गूंज रहा है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों के प्रति उदासीन रवैया अपना रहा है। 

    क्रीमिया से भारत लौटे छात्र

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान ही भारतीय छात्रों का एक दल क्रीमिया से भारत लौटा है। वहां कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की भी इजाज़त दे दी है। वहीं यूक्रेन के जाइतोमिर में रूस ने मिसाइल से हमला किया है।

    यूक्रेन के सामने नया संकट

    यूक्रेन के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। यहां गैस पाइपलाइन ठप पड़ गई हैं। बर्फीली ठंड पड़ रही है। 

    रूस का दावा, यूक्रेन के दो हजार पोस्ट तबाह

    रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन में 2203 मिलिट्री टारगेट ध्वस्त कर दिए हैं। उधर जानकारी यह भी है कि यूक्रेन में 10 दिनों के युद्ध में हजारों मासूम लोग मारे गए हैं। खारकीव में आज भी रूस बमबारी  कर रहा है।

    डोनेत्स्क में 15 नागरिकों की मौत

    रूस के हमले में डोनेत्स्क के 15 नागरिकों की मौत हो गई है। कई दिनों से यहां रूसी सेना गोलीबारी कर रही है। इसमें मासूमों की जान भी जा रही है।

    आज से खुलेंगे मानवीय कॉरिडोर

    रूस के दो शहरों वोलनोवाखा और मारियुपोल में आज सो मानवीय कॉरिडोर खोलने का फैसला किया गया है।  

    यहां लग सकता है रूस को झटका

    यूक्रेन ने नाटो की सदस्यता  लेने की कोशिश की तो रूस ने हमला कर दिया। लेकिन अब रूस को एक और झटका लग सकता है। जानकारी के मुताबिक फिनलैंड और स्वीडन जल्द नाटो के सदस्य बन सकते हैं. दोनों ही देशों में महिला प्रधानमंत्री हैं

    मारियुपोल का बुरा हाल

    रूसी सेना का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में आक्रमण जारी है। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल के मेयर वादिम बोइचेंको ने कहा कि शहर में पांच दिनों से बिजली नहीं है और उनके पास पानी नहीं बचा है। 

    उन्होंने यह भी कहा कि वे मृतकों के शव बरामद नहीं कर पा रहे हैं, जबकि शहर में लगातार छठे दिन हवाई हमले जारी हैं। बोइचेंको ने कहा कि स्थिति बहुत जटिल है और रूसी सेना ने पहले ही मानवीय गलियारे पर नाकाबंदी कर दी है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में कहा,

    हमारे पास बहुत सारी सामाजिक समस्याएं हैं, जो सभी रूसियों ने पैदा की हैं। करीब 4 लाख की आबादी वाला मोरियुपोल पांच दिनों से बिजली के बिना है। हमारे सभी थर्मल सबस्टेशन बिजली सप्लाई पर निर्भर हैं। हमारे पास गर्मी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

    कोई टिप्पणी नहीं