• Breaking News

    रूस यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन की राजधानी, रूसी हमलों से कांप उठी अब तक कितना नुकसान

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     








    रूस यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन की राजधानी, रूसी हमलों से कांप उठी अब तक कितना नुकसान

     

    रूस के हमलों से गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहर कांप उठे। कीव में चार शक्तिशाली धमाके हुए जिनकी गूंज जमीन के नीचे बने बंकरों तक सुनी गई। उत्तरी शहर चेर्निहिव में 33 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। ऑयल डिपो भी जलकर खाक हो गया। भारी बमबारी के बाद मारियुपोल में भी बड़े स्तर पर लोग हताहत हुए हैं। वहीं, खारकिव और अन्य शहरों व कस्बों में रूसी मिसाइलें, गोले और रॉकेट लगातार आवासीय भवनों और शहर के प्रमुख केंद्रों को निशाना बना रहे हैं।


    ADS

                         


                                                                               

    पूर्ण कब्जा खेरसॉन पर : 


    रूस ने कहा कि उसके सशस्त्रत्त् बलों ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि शहर में भोजन और जरूरी चीजों की कमी नहीं है।


                                               

            

     
     टीवी केंद्र रिजर्व रेडियो, निष्क्रिय किया :


    कोनाशेनकोव ने दावा किया कि रूसी सेना ने कीव में एक रिजर्व रेडियो और टेलीविजन केंद्र को निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा द्वारा मनोवैज्ञानिक कार्योंके लिए इस केंद्र का उपयोग होता था


    ADS

     




                                             


    बंदरगाह पर कब्जा किया : 

    रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया। जबकि एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि रूसी बलों ने काला सागर बंदरगाह में स्थानीय सरकारी मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है, जिससे यह रूस के कब्जे में आने वाला पहला बड़ा शहर बन गया।


                                                                             

     
     
    परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन का नियंत्रण:

    रूस के दावे के उलट यूक्रेन की परमाणु कंपनी ने कहा कि वह अभी भी दक्षिण भाग में दो प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को नियंत्रित कर रही है। इसमें यूरोप का सबसे बड़ा जापुरीझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी शामिल है। हालांकि, परमाणु कंपनी एनरगोटॉम के कार्यवाहक प्रमुख पेट्रो कोटिन ने कहा, रूसी सेनाएं लगातार पास आ रही हैं।


                                                 



    रूस के शीर्ष जनरल की मौत:

    रूस की सातवीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल मेजर जनरल आंद्रे सुखोवेत्स्की की यूक्रेन में संघर्ष के दौरान इस हफ्ते मौत हो गई। रूस के स्थानीय अधिकारियों ने मौत की पुष्टि की है। अभी यह साफ नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।


                                                                                   

     
    किसे-कितना नुकसान


     रूस के रक्षा मंत्रालयने दावा किया है कि सशस्त्रत्त् बलों ने यूक्रेन के 1600 से    अधिक सैन्य ठिकाने तबाह किए

     यूक्रेनी सेना के 62 कमांड पोस्ट और संचार केंद्र, 39 एस-300, बुक एम-1   और ओसा वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तथा 52 रडार स्टेशन ध्वस्त

     रूस ने माना है कि युद्ध में उसने अब तक अपने 498 सैनिक खो दिए हैं। इसके   अलावा1,597 घायल हैं

     यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि एक सप्ताह में उनकी सेना ने      नौ हजार रूसी मार गिराए हैं

    कच्चे तेल के दाम नई ऊंचाई पर
    रूस पर प्रतिबंध कड़े करने से कच्चे तेल की कीमतें प्रति बैरल 120 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गईं। इससे पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है।



    दस लाख लोगों का पलायन

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि रूसी हमले के बाद से करीब 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर चले गए हैं। यूक्रेन में रूस के हमलों में अब तक 227 नागरिकों की मौत हो चुकी है जबकि 525 अन्य लोग घायल हैं।


    दूसरी बातचीत भी बेनतीजा

    बेलारूस में यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। यूक्रेन ने तत्काल युद्ध विराम करने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग उठाई।


    विदेशी छात्रों को यूक्रेनी सेना से छुड़ाया : पुतिन

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना पर विदेशी नागरिकों समेत छात्रों को बंधक बनाकर ढाल की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रूस की सेना ने हजारों विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया। पुतिन ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रास्ता देने की भी बात कही।


    रूसी राष्ट्रपति बात करें, मैं काटता नहीं: जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात का अनुरोध किया है। उन्होंने इस प्रस्ताव के साथ व्यंग्य करते हुए कहा, मैं काटता नहीं हूं। उन्होंने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा, मेरे साथ वार्ता करें। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं। पुतिन-मैक्रों की तस्वीरों में बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन व दूसरे छोर पर मैक्रों बैठे दिख रहे हैं।



                                                                             


    ADS

     


     

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं