• Breaking News

    रूस यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा रूस के पड़ोसियों को नहीं बढ़ाना चाहिए तनाव परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला एक युद्ध अपराध : अमेरिका

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     













    रूस यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा रूस के पड़ोसियों को नहीं बढ़ाना चाहिए तनाव परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला एक युद्ध अपराध : अमेरिका

     



    मास्को, एजेंसियां रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग और भी ज्यादा अक्रामक होती जा रही है। इस बीच, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने शुक्रवार को कहा कि बेलारूसी सशस्त्र बल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भाग नहीं ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान में हमारी सेना भाग नहीं लेंगी।





     रूस के बेहद करीबी सहयोगी लुकाशेंको ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर लंबी बातचीत की है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर बहु-आयामी आक्रमण करने के लिए बेलारूसी क्षेत्र का उपयोग किया है।

     


      

    ads

             




     

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में मतदान से किया परहेज

     

    भारत ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की स्थापना पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में मतदान से परहेज किया है।




    परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला एक युद्ध अपराध : अमेरिका

    यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में हुए हमले पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कीव में संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास ने ट्वीट किया कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करना एक युद्ध अपराध है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर पुतिन की गोलाबारी उसके आतंक के शासन को एक कदम आगे ले जाती है।

     

     

    रूस के पड़ोसियों को नहीं बढ़ाना चाहिए तनाव पुतिन ने कहा

     

    मास्को द्वारा यूक्रेन में अपनी सेना भेजने के आठ दिन बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस के पड़ोसियों से तनाव नहीं बढ़ाने का आग्रह किया। पुतिन ने टेलीविजन पर कहा कि हमारे पड़ोसियों के प्रति कोई बुरा इरादा नहीं है। और मैं उन्हें सलाह भी दूंगा कि वे स्थिति को न बढ़ाएं, कोई प्रतिबंध न लगाएं। हम अपने सभी दायित्वों को पूरा करते हैं और उन्हें पूरा करना जारी रखेंगे।

     



    ads



    ads

                   




    ads


    तीन यूक्रेनी सैनिकों की जान गई परमाणु संयत्र पर हमले में

     

    यूक्रेनी के परमाणु कंपनी का कहना है कि परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले में 3 यूक्रेनी सैनिक मारे गए और 2 घायल हुए हैं। यूक्रेन के जैपोरिझिया परमाणु बिजली संयंत्र पर रूसी हमले के बाद वहां विकिरण का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। संयंत्र पर रूसी मिसाइल से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन व ब्रिटेन के पीएम बोरिस जानसन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। इस संयंत्र पर अब रूस ने कब्जा कर लिया है।

     




     

    सिर्फ 300 भारतीय छात्र बचे हैं रोमानिया बार्डर पर

     

    यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच भारतीय छात्र अब दूसरे देशों के बार्डर पर आ गए हैं। यहां से भारतीय छात्रों को स्वदेश लाया जाएगा। इस बीच रोमानिया के साइरेट बार्डर पर एक रेड क्रास के वालंटियर ने बताया कि भारतीयों सहित बहुत से विदेशी नागरिक यहां हैं और उनके लिए विशेष टेंट लगाए गए हैं। पिछली रात लगभग 815 भारतीय थे जबकि आज 300 हैं।

     




     

    रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहर मायकोलायिव में किया प्रवेश

     

    रूसी सैनिकों ने पहली बार यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह के शहर मायकोलायिव में प्रवेश किया है। शुक्रवार को यूक्रेन के क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आनलाइन साझा किए गए एक वीडियो बयान में गवर्नर विटाली किम ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में लड़ाई चल रही है आप सब लोग घबराओ मत।

     

     





    रूस ने लगाया बीबीसी सहित कई मीडिया वेबसाइट पर प्रतिबंध

     

    रूस ने इंटरनेट के खिलाफ अपना नियंत्रण बड़ा दिया है और बीबीसी सहित कई मीडिया वेबसाइटों पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी मीडिया वाचडाग के अनुसार रूसी भाषा के यूएस-वित्त पोषित रेडियो चैनल, फेसबुक और कुछ वेबसाइटों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है। रूसी अधिकारियों ने पश्चिम पर यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बारे में झूठी सूचना फैलाने का आरोप लगाया। मास्को यूक्रेन पर किए जा रहे हमले को इसे विशेष सैन्य अभियान के रूप में प्रदर्शित कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम को झूठ का साम्राज्य बताया था।

















    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं