• Breaking News

    यूक्रेन कर रहा खतरनाक जैविक प्रयोग- रूस का दावा /बाइडन ने फोन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात





    यूक्रेन कर रहा खतरनाक जैविक प्रयोग रूस का दावा

    यूक्रेन बोला एक और झूठ का संचार कर रहा रूस

    बाइडन ने फोन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात

    संयुक्त राष्ट्र, एएनआइ - रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रूसी सेना में अब वालंटियर लड़ाकों को शामिल करने की बात चल रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आदेश है कि वालंटियर लड़ाकों को यूक्रेन भेजा जाना चाहिए। दोनों देशों के बीच जारी इस जंग ने तमाम मुल्कों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। हालही में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता भी बेनतीजा रही।

     

    इस बीच भारत ने एक बार फिर इस मसले को सुलझाने के लिए कूटनीति का रास्ता अपनाने की बात कही है। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएम तिरुमूर्ति ने कहा कि इस मामले को सुलझाने का कूटनीति और संवाद के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

     

     

     

    यूएनएससी की बैठक में यूक्रेन ने कहा कि हम अच्छी तरह से जानते हैं कि पुतिन जिस उन्मादी जुनून के साथ यूक्रेन में अस्तित्वहीन जैविक या रासायनिक हथियारों या खतरों के बारे में कल्पना करते हैं, वह बहुत खतरनाक है। सच तो यह है कि रूस एक भयानक झूठ का संचार कर रहा है।



    रूस ने कहा कि रूसी रक्षा मंत्रालय के पास ऐसे दस्तावेज हैं जो पुष्टि करते हैं कि यूक्रेन में कम से कम 30 बायोलाजिकल बाउंड्रीज वाला एक नेटवर्क था, जिसमें जैविक प्रयोग किए गए हैं। इसे अमेरिकी एजेंसी द्वारा वित्त पोषित और पर्यवेक्षण किया जा रहा है

    टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही सीधी बातचीत से तनाव की स्थिति समाप्त हो जाएगी। कूटनीति और संवाद के अलावा इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। गंभीर मानवीय स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।


    add


    उन्होंने कहा कि यूक्रेन से संबंधित बायोलाजिकल गतिविधियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद बायोलाजिकल और टोक्सिन वेपन कन्वेंशन का पूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। टीएस तिरुमूर्ति ने यूक्रेन पर यूएनएससी ब्रीफिंग के दौरान बायोलाजिकल कार्यक्रमों की रिपोर्ट पर कहा कि हम एक बार फिर से सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धातों का पालन करने और देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।







    बता दें कि रूस ने दावा किया था कि अमेरिका यूक्रेन के क्षेत्र में सैन्य जैविक गतिविधियां कर रहा है। रूस के इस दावे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गई जिसमें इस बात पर चर्चा हुई।


    वहीं, रूस ने यूएनएससी में कहा, अमेरिका के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन में सैन्य जैविक गतिविधियों के बारे में भ्रामक जानकारी प्रदान की हैं। अमेरिका के उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नूलैंड ने मूल रूप से इस तथ्य की पुष्टि की थी कि यूक्रेनी प्रयोगशालाओं में खतरनाक अध्ययन किए जा रहे थे।


    बाइडन ने फोन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात


    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन के नागरिकों के लिए चल रही सुरक्षा, मानवीय और आर्थिक सहायता पर चर्चा की। साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने यूक्रेन पर हमले के लिए हम रूस पर लागत बढ़ाने के लिए जी7 और यूरेपीय संघ के साथ समन्वय में जो कार्रवाई कर रहे हैं, उसके बारे में जेलेंस्की को अपडेट किया।




     

     



    इंटरनेट वे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

     पत्रकार वे लेखक जितेंद्र सोनी 


    कोई टिप्पणी नहीं