• Breaking News

    इस दिन तक करना होगा पैन कार्ड को आधार से लिंक आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ कैसे लिंक होता है जाने जानकारी




     

    इस दिन तक करना होगा पैन कार्ड को आधार से लिंक
    आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ कैसे लिंक होता है जाने जानकारी

    घर बैठे होंगे ऑनलाइन काम भारतीय स्टेट बैंक ने दी चेतावनी


    पैन आधार लिंकिंग - आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना बेहद ही जरूरी है। इसके लिए SBI ने चेतावनी भी जारी की है। इस प्रोसेस के लिए कुछ ही मिनटों का समय

    नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने सभी अकाउंट होल्डर्स को अलर्ट जारी किया है। अगर ग्राहक 31 मार्च 2022 से पहले अपना पैन और आधार लिंकिंग नहीं करवाते हैं तो उनकी बैंकिंग सर्विस सस्पेंड हो सकती हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया था कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करवाना चाहिए।


     

    ट्वीट में बताया कि 'हम अपने ग्राहकों को यह सलाह देते हैं कि किसी भी प्रकार की परेशानी से राहत पाने और बिना रुकावट के बैंकिंग सर्विस का लाभ लेने के लिए पैन को आधार से लिंक करें।' ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक द्वारा इस प्रकार की एडवाइजरी की गई है। पैन और आधार कार्ड को जरूरी बताते हुए पहले इसकी समय सीमा 30 सितंबर 2021 निर्धारित की गई थी।



     

    मगर कोरोना वायरस महामारी के चलते बाद में इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया। लिंकिंग के पीछे की वजह यह है कि अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं हैं तो अकाउंट इनेक्टिव हो सकता है, जिसके चलते लोग ट्रांजेक्शन के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।





    अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं करवाया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के आसान तरीके मौजूद हैं और इस प्रोसेस को पूरा करने में आपको सिर्फ कुछ ही मिनटों का समय लगेगा। तो इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं करनी चाहिए। अपने आधार और पैन को लिंक करने के लिए इन चीजों को फॉलो कीजिए।


    ADD


                                                                                                                                                                                                                                                                                      

    आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ कैसे लिंक होता है जाने जानकारी

    आपको बता दें कि आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए दो तरीके मौजूद हैं। पहला तरीका ऑफिशियल सरकारी वेबसाइट के जरिए होता है। वहीं दूसरे तरीके में SMS शामिल है। आइए दोनों ऑप्शन के बारे में जानते हैं। आधार और पैन कार्ड को SMS के जरिए लिंक करना है।

    1: अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाएं। उसके बाद UIDPAN<12-अंकों का आधार> <10-अंकों का PAN> टाइप करें।

    2: फिर इसे 567678 या 56161 पर भेजें। अब आपका पैन और आधार कार्ड सफलतापूर्वक लिंक हो गया है। पुष्टि करें कि जिस नंबर से आप संदेश भेज रहे हैं वह आपका आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर होना चाहिए। अगर आपका फोन नंबर आधार के साथ पंजीकृत नहीं है तो दूसरी प्रक्रिया का पालन करें।

                                                                                                                                                                                                                       



    आधार और पैन कार्ड को इनकम टैक्स वेबसाइट के जरिए लिंक करें:
    1: आपको सबसे पहले इस https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home

    URL का उपयोग करके भारत के आयकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा:

    2: अब होम पेज पर आपको पेज के लेफ्ट साइड में क्विक लिंक्स दिखाई देंगे। फिर दूसरे विकल्प में सबसे ऊपर 'लिंक आधार' दिखाई देता है। इस पर क्लिक करें।

    3: फिर आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां आपको अपना नाम, पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना पड़ेगा।


    4:
    कैप्चा कोड दर्ज करें और ओटीपी के लिए बटन दबाएं।


    5:
    ओटीपी दर्ज करें और लिंक आधार बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपका अपना पैन कार्ड आपके आधार नंबर से लिंक हो जाएगा।


                  

    माध्यम :- NBT पर प्रकाशित खबर के अनुसार प्रकाशित


    इंटरनेट वे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

     पत्रकार वे लेखक जितेंद्र सोनी 




    कोई टिप्पणी नहीं