• Breaking News

    पेट्रोल-डीजल के दाम विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बढ़ेंगे बोले पेट्रोलियम मंत्री

     






    पेट्रोल-डीजल के दाम विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बढ़ेंगे बोले पेट्रोलियम मंत्री

    नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।


                                       



    कच्चे तेल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत में भी देखने को मिल सकता है।

     


     

                                                

    कहा जा रहा है कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है।

    ads


    यह कहना कि चुनाव के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई थी। यह कहना ग़लत होगा। तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है क्योंकि उन्हें भी बाज़ार में बने रहना है। तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के अनुसार तय होती है: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी


    ads
    ads



    तेल की कमी नहीं होने देंगे

    आगे पुरी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे।

     

                                                                             



     

     

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं