• Breaking News

    अमृतसर: बीएसएफ कैंप में अंधाधुंध फायरिंग चार जवानों की मौत,

    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

     


    अमृतसर: बीएसएफ कैंप में अंधाधुंध फायरिंग चार जवानों की मौत,  

    अमृतसर के खासा में बीएसएफ कैंप में एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपने चार साथियों को मौत के घाट उतार दिया। 

    ड्यूटी से नाराज बीएसएफ जवान ने मेस में की अंधाधुंध फायरिंग, चार जवानों की मौत, आरोपी ने की आत्महत्या

     


    अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के खासा हेडक्वार्टर में रविवार सुबह ड्यूटी से नाराज एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी में आरोपी समेत चार जवानों की मौत हो गई है।

    ADS

     


    हालांकि इस संबंध में बल के अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। 


    ADS



    सूत्रो से मिली जानकारी वे सूचनाओं से पता चला हे की अमृतसर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित बीएसएफ  (BSF )खासा हेडक्वार्टर में बीएसएफ की 144 बटालियन तैनात है।


     

     

    सीमा पर ड्यूटी को लेकर कांस्टेबल सत्तेप्पा अपने अधिकारियों के साथ नाराज चल रहा था। रविवार सुबह मेस में उसने अपनी सर्विस राइफल के साथ अंधाधुंध फायरिंग कर दी।


    ADS

     

     

    अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। गोलीबारी में सत्तेप्पा समेत पांच जवानों की मौत हो गई। वहीं बल के आधा दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

     


    BREAKING NEWS BREAKING NEWS

      R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

    कोई टिप्पणी नहीं