• Breaking News

    मैं हूं उबर का मालिक एक महिला पसिंजर से ड्राइवर बोलाकैब ड्राइवर ने कहा मैं उबर इंडिया का CEO हूं, कैब ड्राइवर ने लड़की से कहा news update

     


    मैं हूं उबर का मालिक एक महिला पसिंजर से ड्राइवर बोला

    कैब ड्राइवर ने कहा मैं उबर इंडिया का CEO हूं, कैब ड्राइवर ने लड़की से कहा


    एक बेहद ही मजेदार मामला सामने आया जब एक लड़की उबर कैब बुक करके जा रही थी तो उसे जब ड्राइवर के बारे में पता चला तो वह पहले तो हैरान रह गई, इसके बाद ड्राइवर के साथ सेल्फी लेने लगी



    यह ड्राइवर कोई और नहीं थे बल्कि उबर इंडिया और उबर साउथ एशिया के चीफ थे। लड़की इसके बाद बहुत खुश हो गई और उसने सोशल मीडिया पर यह कहानी बताई। दरअसल, प्रभजीत सिंह इस समय उबर इंडिया और उबर साउथ एशिया के चीफ हैं और वे खुद ड्राइवर बनकर सड़क पर निकले थे।

                                                       



    दिल्ली और गुरुग्राम की दो लड़कियों ने अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रभजीत सिंह के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए यह कहानी बताई है। लिंक्डइन पर अनन्या द्विवेदी ने प्रभजीत सिंह के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए इस बारे में बताया कि काम पर जाने के लिए घर से ऑफिस के लिए निकली और कैब बुक कराया।

                                                                                                                  

    add

       ads
      

                                                                                                                  



    थोड़ी देर बाद ड्राइवर ने अपना परिचय दिया तो अनन्या ने गूगल किया और ड्राइवर सच में प्रभजीत सिंह निकले। ऐसा ही मामला एक और लड़की के साथ हुआ है। मधुवंती नामक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिना ड्रॉप लोकेशन जाने ही उबर ड्राइवर का ऑन दी वे मैसेज मिलना पहले ही बहुत इंप्रेसिव था, बाद में उबर इंडिया के सीईओ से मिलकर मेरा दिन बन गया।

    ads

    कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कई अन्य यात्रियों के लिए भी प्रभजीत सिंह ड्राइवर बने। जैसे ही यह घटनाएं सामने आईं, लोग प्रभजीत सिंह की सादगी की तारीफ करने लगे। किसी ने लिखा कि यह पढ़कर आज वाकई में दिन बन गया।

                                     

    एक शख्स ने इन लड़कियों को काफी लकी बताया और कहा कि ऐसे शख्स से मिलकर बहुत अच्छा लगा होगा। प्रभजीत सिंह कोसोशल मीडिया पर 
    प्रभजीत सिंह को काफी वाहवाही मिल रही है

     

     






    कोई टिप्पणी नहीं