• Breaking News

    चीन का J-16 फाइटर जेट ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसा, सुरक्षा के लिए मिसाइल तैनात की गई ताइवान ने उस लड़ाकू विमान को रेडियो चेतावनी भेजी

     






    चीन का J-16 फाइटर जेट ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसा सुरक्षा के लिए मिसाइल तैनात की गई चीन के फाइटर जेट ने एक बार फिर ताइवान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है, ताइवान ने उस लड़ाकू विमान को रेडियो चेतावनी भेजी

    ताइपे (एएनआई)। ताइवान के हवाई क्षेत्र का चीन के फाइटर जेट ने एक बार फिर उल्लंघन किया है. ताइवान ने कहा है कि चीनी लड़ाकू विमानों ने उसके वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। यह 12वीं बार है इस महीने में जब चीन ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है।

     ताइवान के रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स का शेनयांग जे-16 फाइटर जेट ताइवान के साउथवेस्ट एयर डिफेंस जोन में घुस गया था. जवाब में ताइवान ने उस लड़ाकू विमान को रेडियो चेतावनी भेजी

     

                                                                                                                                                                                                                                    


    ADD

                                                                                                                                                                                                                                             

    इस महीने अब तक इस रक्षा क्षेत्र में 38 चीनी विमानों को ट्रैक किया जा चुका है।

    बाद में उसकी निगरानी करते हुए उसने अपनी वायु रक्षा मिसाइल तैनात कर दी थी। आपको बता दें कि वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक लड़ाकू विमान की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर द्वारा उसकी पहचान के साथ प्रदान की जाती है। इस महीने अब तक इस रक्षा क्षेत्र में 38 चीनी विमानों को ट्रैक किया जा चुका है। इनमें से करीब 26 लड़ाकू विमान थे। और नौ स्पोर्टर प्लेन और तीन हेलीकॉप्टर थे।




     ताइवान पर अपना अधिकार जताता है बीजिंग । लगभग 25 मिलियन लोग रहते हैं ताइवान में । चीन ताइवान में रहने वाले इन लोगों को अपना नागरिक और ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है। इस को लेकर वह काफी आक्रामक भी हैं।

     


    चीनी लड़ाकू विमान हर दिन ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसते रहते हैं.

    चीनी राष्ट्रपति बार-बार ताइवान को उसकी मुख्य भूमि से मिलाने के लिए किसी भी स्तर पर जाने की बात कह चुके हैं। इसको लेकर वह सीधे तौर पर धमकी भी देते रहे हैं। यहां यह भी उल्लेख करना आवश्यक है कि जब तक बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेल चल रहे थे, उस दौरान चीनी लड़ाकू विमानों ने एक बार भी ताइवान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया था। लेकिन इन खेलों के खत्म होने के बाद से इस के लड़ाकू विमान हर दिन ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसते रहते हैं.

     

     

    कोई टिप्पणी नहीं