• Breaking News

    हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के 25वें दिन ब्लॉक एरिया व दुर्गा मंदिर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई, भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी तथा राहुल गाँधी का संदेश व पत्रक वितरण किया

    हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के 25वें दिन ब्लॉक एरिया व दुर्गा मंदिर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई, भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी तथा राहुल गाँधी का संदेश व पत्रक वितरण किया




    श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के 25वें दिन रविवार सांय 5 बजे जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा के नेतृत्व में नेहरू पार्क से पदयाॠत्रा की शुरूआत की गई। पदयात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर एच ब्लॉक डिग्गी, पी ब्लॉक डिग्गी, विनोबा बस्ती पार्क, पायल थियेटर रोड होते हुए दुर्गा मंदिर चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। पदयात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया गया एवं दुर्गा मंदिर चौक पर जनसभा का आयोजन किया गया। बाल सेवादल कार्यकर्ता अथर्व चड्ढा राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे रहे। जगह-जगह आमजन द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया गया। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’, ‘राहुल गाँधी जिंदाबाद’, ‘जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो-छोड़ो-छोड़ो नफरत छोड़ो’ आदि जोशीले नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया।  

                                                


    जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने आमजन से रूबरू होते हुए राहुल गाँधी द्वारा निकाली गई लगभग 4 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी तथा राहुल गाँधी का संदेश व पत्रक वितरण किया। आमजन को राज्य की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा केन्द्र की मोदी सरकार की कुनीतियों के बारे में बताया गया।


    AD



    जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीसीसी सदस्य विकास गौड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपी नागपाल, कश्मीरी इन्दौरा, जेएम कामरा, देहात ब्लॉक समन्वयक रमेश शर्मा, शहर ब्लॉक समन्वयक भूप तालणियां आदि वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की कुनीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया तथा कहा कि पदयात्रा के दौरान आमजन द्वारा बताई गई समस्याओं से स्थानीय विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा मुख्यमंत्री को अवगत करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।

                                               

    AD


                                                   
    अपने सम्बोधन में जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह जनसंवाद कार्यक्रम का विस्तार है। दो महीने तक चलने वाला ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों और मतदान केंद्रो पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राहुल गाँधी द्वारा निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ द्वारा दिए गए संदेश को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाया जा रहा है तथा राहुल गाँधी का पत्रक बांटा जा रहा है। हर गांव और पोलिंग बूथ को कवर करते हुए दो महीने की पदयात्रा में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया जा रहा है एवं राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 







    कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति आमजन में विश्वास बढ़़ा है तथा राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, पार्षद गुरमीत गिल, वाल्मीकि प्रेमचंद भाटिया, भीमराज ढुंढाड़ा, जयकुमार ढालिया, दलीप लावा, ताज खान, चन्द्र सोनी, राजकुमार महेन्द्रा, बलजीत बेदी, डॉ. दीपक चौधरी, अर्जुन राजपाल, जसविन्द्र लाल, रवि कुमार, अवतार, अजय गौड़, करण, मनोज शर्मा, सोनू मक्कड़़, सुभाष मेहता असवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                                                 










    राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने श्रीगगानगर व हनुमानगढ़ जिलों के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक व समन्वयक


    श्रीगंगानगर : प्रदेश कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों के लिए पर्यवेक्षक व समन्वयक नियुक्त किए हैं। जिला प्रभारी व पीसीसी सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने बताया कि राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा को श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी प्रकार भगवंत पाल सच्चर को हनुमानगढ़ व देवेन्द्र घुबैया को श्रीगंगानगर का समन्वयक नियुक्त किया गया है। जिला प्रभारी आरिफ ने बताया कि आगामी दिनों में पर्यवेक्षक व समन्वयक जिलों का दौरा कर काग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं