• Breaking News

    रोटरी क्लब ग्रेस ने हैप्पी विद्यालय प्रोजेक्ट के तहत तीस हजार रूपये की पुस्तकें विद्यालय में भेंट की - महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय नं. 5 पुलिस लाईन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर लगाई विज्ञान प्रदर्शनी





    श्रीगंगानगर: महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय नं. 5, पुलिस लाईन, श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों के लिए रॉकेट व रोबोट पर कार्यशाला, हैप्पी विद्यालय प्रोजेक्ट के तहत प्राप्त पुस्तकों की प्रदर्शनी तथा विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रयोगों की प्रदर्शनी लगाई गई एवं महान भारतीय वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकटरमण के जन्मदिवस पर उनके द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान एवं शोध कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भौतिक विज्ञान व्याख्याता मनोज स्वामी, कार्यक्रम अध्यक्ष हैड कांस्टेबल सुरेद्र कुमार सरदाना, स्वागताध्यक्ष प्रधानाचार्य रिम्पा तलवार तथा विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अनवर मोहम्मद, गोल्डी पाहुजा, इन्दुभूषण चावला, विज्ञान के अध्यापक नौरंग कुमार, पूजा लड्ढा, डिम्पल, रिया, मधुसूदन पार्थ, रमन, अर्जुन चौहान, रघुवीर जांदू आदि थे। सर्वप्रथम प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकटरमन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर रोबोट कार्यशाला के विजेता विद्यार्थी दिलप्रीत सिंह, गौरव, कनिष्का, कृष, हिमांशी, आरजू, माधवी, प्रतीक को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 7 व 8 के विद्यार्थियों ने भी मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए, जिसकी सभी ने भरपूर सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी में टाईनी टोटस स्कूल का सराहनीय सहयोग रहा।


    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनोज स्वामी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चन्द्रशेखर वेंकटरमन महान भारतीय वैज्ञानिक थे, जिनकी खोजों के फलस्वरूप विश्व को अनेक प्राकृतिक रहस्यों का पता लगा। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा विद्यालय में हैप्पी विद्यालय प्रोजेक्ट के तहत पुस्तकालय हेतु लगभग 30 हजार रूपये कीमत की92 पुस्तकें भेंट की गई है, जिससे वैज्ञानिकों एवं उनकी खोजों व विभिन्न रहस्यों सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि विद्यालय में बालक मनोरंजक पुस्तकों के साथ-साथ जीवन में आने वाली समस्याओं को भी हल कर सके तथा विद्यालय का वातावरण व पर्यावरण उत्तम हो, ताकि सब जगह विद्यार्थी खुशी महसूस कर सके। विद्यालय को रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा गोद लेकर अनेकों सेवा कार्य किए गए हैं। 



    इसके लिए उन्होंने रोटरीजन एवं समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को साधुवाद दिया, जिनकी बदौलत हम विद्यालय को हैप्पी विद्यालय बनाने में सफल हुए हैं। चन्द्रशेखर वेंकट रमन वैज्ञानिक एवं शिक्षक ही नहीं, बल्कि एक कुशल वक्ता तथा संगीत प्रेमी भी थे। उन्होंने अपना शोध कार्य सदैव रचनात्मक कार्यों के लिए किया, ताकि मानवता को कल्याण हो सके। वे सैनिक कार्यों अथवा विनाशकारी शोध के विरूद्ध थे। उन्होंने जीवनभर विज्ञान की सेवा की। रमन अनुंसधान संस्थान के निदेशक पद पर रहते हुए भारत माँ का यह सपूत एक बीमारी से ग्रस्त होने के कारण 19 नवम्बर, 1970 को सदा-सदा के लिए चिर निद्रा में सो गये। उन्होंने जो खोजे की थी, आज उनका विस्तार विज्ञान की अनेक शाखाओं तक हो चुका है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीय युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा का बहुमूल्य स्रोत है।


    अनवर मोहम्मद ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने से बच्चों की विज्ञान के प्रति रूचि जागृत होगी। इससे भारतीय विद्यार्थी भी युवा वैज्ञानिक देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे। उन्होंने चन्द्रशेखर वेंकटरमन की जयंती पर उनको शत-शत नमन किया। रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा विद्यालय के पुस्तकालय में हैप्पी विद्यालय प्रोजेक्ट के अन्तर्गत पुस्तकें दी गई है, जिन्हें पढक़र विद्यार्थी नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेंगे। नोबल पुरस्कार से विभूषित महान वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन ने विज्ञान के क्षेत्र में ‘रमन प्रभाव’ की खोज कर विश्व में ख्याति अर्जित की एवं अपनी एक अलग पहचान कायम की। 28 फरवरी, 1928 के दिन ‘रमन प्रभाव’ का रहस्योद्घाटन किया। तभी से 28 फरवरी को प्रतिवर्ष विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. रमन का जन्म 7 नवम्बर, 1888 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के तिरूचिरापल्ली नगर में हुआ था। उनके पिता चन्द्रशेखर अय्यर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक थे। माता का नाम पार्वती अम्माल था।



    सुरेन्द्र कुमार सरदाना ने राष्ट्रीय विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज विज्ञान का प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र में पड़ा है। महान वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन बचपन से ही मेधावी एवं मेहनती बालक थे। इन्होंने 12 वर्ष की आयु में मेट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर ली। वर्ष 1905 में बीएससी प्रथम श्रेणी में एवं 1907 में एमएससी भौतिक विज्ञान की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की, जिससे सभी गुरुजन उनसे बहुत प्रभावित हुए। वे स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कलकत्ता में सहायक महालेखापाल के पद पर नियुक्त हुए। 1917 में कलकत्ता विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। 1921 में लंदन विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड ने उन्हें इंग्लैंड आने का निमंत्रण दिया। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में वे पहली बार विदेश गये। समुद्र के बदलते रंग पर इन्होंने विचार मंथन किया। सात वर्षों के प्रयोग के बाद उन्होंने इस रहस्य को खोज निकाला। इसे ‘रमन प्रभाव’ के नाम से जाना गया। इनकी इस खोज का उपयोग रंगीन फोटोग्राफी, प्लास्टिक व उद्योगों में किया जाता है।



    प्रधानाचार्य श्रीमती रिम्पा तलवार ने राष्ट्रीय विज्ञान पर छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि का विकास करने के लिए रोटरी क्लब ग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा हैप्पी विद्यालय के अन्तर्गत लगभग 30 हजार रूपये की 92 पुस्तकें भेंट करने पर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इसका लाभ विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा। इन पुस्तकों में सभी विषयों की पुस्तकें हैं, जिसमें आवागमन, संचार साधनों और उद्योग-व्यापार के उन्नत तरीकों ने विश्व की काया पलट दी है। कृषि कार्य में भी इसका लाभ मिलेगा। डॉ. रमन हमारी भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनकी हर बात प्रेरणास्रोत की मिसाल है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गोष्ठियां, सेमीनार, पत्रवाचन एवं प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक गतिविधियों से उभरते युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन मिलेगा। रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा हैप्पी विद्यालय के अन्तर्गत विद्यालय में अनेकों उत्कृष्ट कार्य करवाए गए हैं, इसके लिए उन्होंने रोटे. दिव्या चौहान, रोटे. रैना नागपाल, रोटे. अनुपमा आहुजा, रोटे. संगीता टैगोर, रोटे. डॉ. हेमा, रोटे. मीनू मगलानी, रोटे. अंजु मुजराल सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान व्याख्याता विकास स्वामी द्वारा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने एवं विभिन्न प्रयोगों द्वारा विज्ञान को समझाने व समझने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को उत्तम शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के लिए सबकी भरपूर सराहना की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।







    इस न्यूज़ की और पिक्चर देखने के लिए यहां क्लिक करें




    अपनी न्यूज़ देखने के लिए R. भारत के फेसबुक पेज को फॉलो करे 

    Follow R Bharat's Facebook page to see your news  

    Click this…...

    कोई टिप्पणी नहीं