• Breaking News

    स्वायत शासन विभाग निदेशक से मिलकर सफाई कर्मचारी नवीन भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की

    स्वायत शासन विभाग निदेशक से मिलकर सफाई कर्मचारी नवीन भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की- सफाई कर्मचारी यूनियन ने जयपुर में निदेशक हृदेश कुमार शर्मा को सौंपा ज्ञापन




    श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल ने शुक्रवार को स्वायत्त शासन विभाग निदेशक हृदेश कुमार शर्मा से मिलकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा अनुसार 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने एवं भर्ती में वाल्मीकि समाज व अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की माँग की है। श्रीगंगानगर से विशेष रूप से जयपुर गए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल ने स्वायत्त शासन विभाग निदेशक हृदेश कुमार शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।



    सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, श्रीगंगानगर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए माँग की है कि बजट घोषणा अनुसार नगर परिषद श्रीगंगानगर सहित पूरे राजस्थान में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए तथा सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती में वर्षों से सफाई का कार्य कर रहे वाल्मीकि समाज व अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए, 



    ताकि वाल्मीकि समाज के अस्थाई सफाई कर्मचारी स्थाई होकर अपने परिवार का पालन-पोषण सुचारू रूप से कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने एवं भर्ती में वाल्मीकि समाज एवं अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने से समाज का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान होगा। इस पर स्वायत्त शासन विभाग निदेशक ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। 



    ================================================================








    कोई टिप्पणी नहीं