• Breaking News

    आगामी सत्र के लिए भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न,तरसेम तायल अध्यक्ष, संजय बंसल सचिव एवं मनोज कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त


    आगामी सत्र के लिए भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न,तरसेम तायल अध्यक्ष, संजय बंसल सचिव एवं मनोज कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त









    श्रीगंगानगर : भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर के आगामी सत्र 2023-24 के लिए चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए हैं। सचिव रवि सोनी ने बताया कि सुखाडिय़ा सर्किल स्थित होटल में चुनाव अधिकारी भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर के अध्यक्ष राजेश कामरा द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस मौके पर अध्यक्ष तरसेम तायल को पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 


    ad






    इसके साथ-साथ संजय बंसल को सचिव तथा मनोज कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ है। इस पर बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरसेम तायल, सचिव संजय बंसल तथा कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता को फूलमालायें पहनाकर एवंं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा संगठन हित मे अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 




    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सबका आभार व्यक्त करते हुए, सबको साथ लेकर कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी शिवशंकर मित्तल तथा इंजी. विश्वबंधु गुप्ता एवं संरक्षक नरेंद्र चांगिया विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


    ==========================================================

    अपनी न्यूज़ देखने के लिए र भारत के फेसबुक पेज को फॉलो करे


    Follow R Bharat's Facebook page to see your news

    click this link । 


                                                

    कोई टिप्पणी नहीं