• Breaking News

    श्रीगंगानगर भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्पर्क अभियान के दौरान अनेक व्यक्ति भाजपा में हुए शामिल

    भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्पर्क अभियान के दौरान अनेक व्यक्ति भाजपा में हुए शामिल



    श्रीगंगानगर : भारतीय जनता पार्टी प्रवासी प्रकोष्ठ सदस्य गुलशन बंसल के नेतृत्व में बूथ सम्पर्क अभियान को गति प्रदान करते हुए बालाजी धाम, शक्ति केन्द्र के बूथ सं. 154 में जनसम्पर्क किया गया। इस मौके पर आमजन को भाजपा की रीति-नीति एवं केन्द्र की लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक कार्यों से विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया। 



    आमजन में भाजपा तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम के दौरान विनीत बंसल, अमित बंसल, रवि अग्रवाल, सुरेन्द्र भोभरिया, पवन नागर आदि व्यक्तियों को भाजपा अटल मण्डल अध्यक्ष मनीष प्रजापत द्वारा भाजपा का पटका पहनाकर, भाजपा में शामिल किया गया। इस अवसर पर भाजपा अटल मण्डल महामंत्री विजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक भरत बंसल, सदस्य गुलशन बंसल, सुखवंत सिंह, हिमांशु सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


    कोई टिप्पणी नहीं