• Breaking News

    सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की बैठक में कान, नाक, गले रोग सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

    सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की बैठक में कान, नाक, गले रोग सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई



    श्रीगंगानगर : सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की मासिक बैठक सुखाडिय़ा पार्क स्थित समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के वरिष्ठ सदस्य कुंदनलाल मिड्ढा थे। समिति अध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर कुंदनलाल मिड्ढा स्वागत किया तथा समिति सदस्यों ने सम्मान प्रतीक देकर अभिनंदन किया।

     


    कुंदनलाल मिड्ढा ने समिति द्वारा पेंशनर्स हित में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की एवं सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। समिति सचिव मनीराम सेतिया ने बताया कि अर्पण हॉस्पीटल के संचालक नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश गोयल ने वरिष्ठ नागरिकों की नाक, कान व गले रोग सम्बन्धी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. शैलेश गोयल ने कहा कि नाक से खून आना, जुकाम का लगातार बने रहना शरीर के लिए घातक है। वरिष्ठ नागरिकों को कम सुनाई देना सबसे बड़ी समस्या है। शोर से बचाव करना व समय पर उपचार करवाना आवश्यक है। इसके अलावा गले के केंसर से बचाव के लिए धुम्रपान पर नियंत्रण आवश्यक है।

    समिति अध्यक्ष डॉ. सारडीवाल व समिति सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक देकर डॉ. शैलेश गोयल का अभिनंदन किया। डॉ. शैलेश गोयल ने बनवारीलाल शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, डॉ. श्रीधर शर्मा, इंजी. सुरेश कुमार, आशाराम शर्मा, इंजी. अर्जुन वधवा, सतीश रस्सेवट की शंकाओं का निराकरण किया। बैठक में नये सदस्यों जगदीशलाल जुनेजा सेवानिवृत्त अधिशासी अभियन्ता, पुरुषोत्तम जुनेजा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, महेश कुमार भारद्वाज सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, डॉ. प्रेमचंद बजाज सेवानिवृत्त पी.सी.एम.ओ., डॉ. लालचंद बेनीवाल, रामकुमार भुंवाल सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियन्ता को फूलमालायें पहनाकर समिति की सदस्यता ग्रहण करवाई गई । 


    नये सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए समिति को हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। 85 वर्ष की आयु पूरी करने वाले शिक्षाविद् अशोक कुमार बंसल को पुष्पमालायें पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व सम्मान प्रतीक देकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी गई। अशोक बंसल ने सभी समिति सदस्यों का आभार प्रकट किया। इसके साथ-साथ जन्मदिन वाले सदस्य इंजी. तीर्थकुमार सेतिया, इंजी. आर.एन. टाक, इंजी. बलजीत सिंह राणा को पुष्पमालायें पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी गई।

    बैठक में सुरेन्द्र कुमार शर्मा, इंजी. जगदीश यादव, इंजी. बलजीत सिंह राणा व मनीराम सेतिया ने भी विचार रखे। समिति अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल ने समिति सदस्यों की आरजीएचएस समस्याओं व समिति के भवन निर्माण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर हरपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, पी.आर. चाचाण, इंजी. हरीप्रकाश भादू, इंजी. गिरधारीलाल अरोड़ा, डॉ. बलदेव सिंह मान, डॉ. मुंशीराम भुंवाल, इंजी. प्रवीण गक्खड़, सुरेश अग्रवाल, दीनदयाल वधवा, रामप्रताप, अश्विनी शर्मा, इंजी. जगदीश यादव, वेदप्रकाश वर्मा, के.के. गाँधी, ज्ञानेन्द्र नागपाल, जे.पी. शर्मा, अर्जुन वधवा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सफल आयोजन के लिए समिति संरक्षक रामेश्वरलाल जोशी ने सबका आभार प्रकट किया। सफल मंच संचालन मनीराम सेतिया ने किया।


    अपनी न्यूज़ देखने के लिए R. भारत के फेसबुक पेज को फॉलो करे  

    Follow R Bharat's Facebook page to see your news  

    Click this…..https://www.facebook.com/100090260374637

    कोई टिप्पणी नहीं