• Breaking News

    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 4 मार्च को सालासर में भव्य जन्मदिवस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह - वसुन्धरा राजे समर्थक मंच के भारी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 4 मार्च को सालासर में भव्य जन्मदिवस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह - वसुन्धरा राजे समर्थक मंच के भारी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल






    श्रीगंगानगर :  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 4 मार्च को सालासर धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर सालासर धाम में बड़ा कार्यक्रम होगा। वसुंधरा राजे समर्थक मंच के जिलाध्यक्ष व गंगानगर क्लब अध्यक्ष पार्षद कमल नारंग ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित पूरे देश से अनेक प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद रहेंगी। 



    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सालासर धाम पर पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 8 मार्च को होता है। लेकिन 8 मार्च को होली होने के वजह से वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।


    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस उपलक्ष्य 4 मार्च को सालासर में होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष कमल कुमार नारंग की अध्यक्षता में वसुंधरा राजे समर्थक मंच की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।



    इस बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 मार्च को सालासर धाम में आयोजित कार्यक्रम में श्रीगंगानगर से भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता व पार्षद अमित चलाना, भाजपा नेता व पार्षद प्रियंक भाटी, विशु मिड्ढा, प्रवीण भठेजा, प्रवीण नरूला, सुभाष पिंचा, अशोक मेठिया, ईश कोचर, अनिल विकानी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष कमल कुमार नारंग ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जिलेवासियों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस उपलक्ष्य 4 मार्च को सालासर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं