• Breaking News

    इंटक की मासिक बैठक सम्पन्न- हरनेक सिंह चंडी कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त- श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

    इंटक की मासिक बैठक सम्पन्न- हरनेक सिंह चंडी कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त- श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

    श्रीगंगानगर : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), जिला श्रीगंगानगर की मासिक बैठक रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा की अध्यक्षता में शिव चौक के समीप आयोजित की गई।



    इस बैठक में श्रमिक हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर विचार-विमर्श के पश्चात् जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा द्वारा सर्वसम्मति से समर्पित कार्यकर्ता हरनेक सिंह चंडी को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), जिला श्रीगंगानगर का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पर समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हरनेक सिंह चंडी को फूलमालायें पहनाकर खुशी का इजहार किया।  



    बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा लागू शुभ शक्ति योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना आदि के बारे में श्रमिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा अधिकाधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंटक संगठन कांग्रेस का अग्रिम संगठन है तथा वर्तमान में इंटक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली है, जिन्हें राजस्थान सरकार द्वारा इंटक के कोटे से श्रम सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा हुआ है। हाल ही में 22 व 23 फरवरी को नई दिल्ली में इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न हुए हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े थे तथा सर्वसम्मति से डॉ. जी. संजीवा रेड्डी को इंटक का पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है एवं इंटक संगठन श्रमिकों हित में मजबूती से कार्य कर रहा है।


    प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में श्रमिकों सहित प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी घोषणाएं की गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया तथा समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इंटक संगठन, श्रमिकों व कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करते हुए राजस्थान में पुन: भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।




    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह चंडी, महावीर सांचोरिया, लक्ष्मीलाल सुथार, अमृतपाल चौहान, रोडवेज इंटक से अंग्रेजसिंह व अवतार सिंह, गोपाल सिंह टक्कर, सुप्रीत कुकरेजा, बलकरण बराड़, मोहनलाल सुखाडिय़ा, कृष्ण कूकणा, बबलू सहित भारी संख्या में इंटक तथा सम्बद्ध यूनियनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।    











    Read more.........

    राधे-राधे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल वर्ल्ड श्रीगंगानगर से अगर आप किसी भी तरह के घरेलू उपकरण या मोबाइल खरीदते हैं तो आपको विशेष छूट दी जाएगी।...

    कोई टिप्पणी नहीं