• Breaking News

    सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का प्रस्ताव बजट बैठक में पारित करने की माँग- सफाई कर्मचारी यूनियन ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

    सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का प्रस्ताव बजट बैठक में पारित करने की माँग- सफाई कर्मचारी यूनियन ने सभापति को सौंपा ज्ञापन




    श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का शिष्टमण्डल आज प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल व जिला वाल्मीकि सभा पूर्व अध्यक्ष समीर वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर परिषद सभापति श्रीमती करूणा चांडक से मिला तथा ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद् की आगामी दिनों में होने वाली बजट बैठक में नगर परिषद्, श्रीगंगानगर में 500 सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का प्रस्ताव पारित करने की माँग की।



    प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के बजट 2023-24 में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की घोषणा की गई है, 

    लेकिन इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अभी तक प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं की गई है। इसलिए नगर परिषद् की बजट बैठक (2023-24) में श्रीगंगानगर के क्षेत्रफल एवं जनसंख्या विस्तार को देखते हुए 500 नवीन सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पारित किया जाए तथा सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती में वर्षों से सफाई का कार्य कर रहे वाल्मीकि समाज व अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वाल्मीकि समाज के अस्थाई सफाई कर्मचारी स्थाई होकर अपने परिवार का पालन-पोषण सुचारू रूप से कर सकें।





    अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने पुरजोर शब्दों में नगर परिषद सभापति से माँग की है कि नगर परिषद्, श्रीगंगानगर की आज स्थगित बजट बैठक के कारण आगामी दिनों में होने वाली बजट बैठक में नगर परिषद्, श्रीगंगानगर में 500 सफाई कर्मचारियों की नवीन भर्ती का प्रस्ताव पारित करके राज्य सरकार को भेजकर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए एवं भर्ती में वाल्मीकि समाज व अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए। 





    इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल, जिला वाल्मीकि सभा पूर्व अध्यक्ष समीर वाल्मीकि, विजय लखा, आर्यन भारती, श्याम नरवाल, सुनील भाटिया, आकाश चौहान, रमन डबगोर, सीताराम सारसर, मनीष बेदी, सुनील वाल्मीकि, जेपी वाल्मीकि, दलीप वाल्मीकि, केसी अठवाल, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






    कोई टिप्पणी नहीं