• Breaking News

    श्रीगंगानगर : तपोवन कैरियर क्लासेज के तत्वावधान में वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन



    श्रीगंगानगर : तपोवन कैरियर क्लासेज के तत्वावधान में तपोवन कैरियर क्लासेज के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् मनीराम सेतिया एवं विशिष्ट अतिथि रामेश्वर स्वामी, के.एल. पब्बी, सुरेश सिडाना, श्यामसुंदर बंसल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरपाल सिंह व डॉ. श्वेता थे तथा अध्यक्षता विनोद छाबड़ा ने की। कार्यक्रम संयोजक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा थे।


    सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उपयोगी जानकारी दी एवं महान वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रशेखर रमन की ‘रमन प्रभाव’ उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मनीराम सेतिया ने सबको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विज्ञान का युग है। विज्ञान के चमत्कारों के बारे में जानकर व विज्ञान को जीवन में अपनाकर हम बड़ी से बड़़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। डॉ. सी.वी. रमन द्वारा अभूतपूर्व ‘रमन प्रभाव’ खोज 28 फरवरी, 1928 को की गई थी, तब से इस दिन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। रामेश्वर स्वामी ने कहा कि भारतवर्ष ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है। हमें विज्ञान का उपयोग मानवता की भलाई के लिए करना चाहिए।  


    कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद छाबड़ा ने कहा कि विज्ञान बहुत जटिल विषय है, जो हमारे जीवन को आसान बनाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जन-जन की विज्ञान के प्रति रूचि बढ़े तथा सभी विज्ञान की आधुनिक खोजों से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर सुश्री पूनम कलवानियां, राजीव बदरा, रामलखन गुप्ता, शालू छिम्पा, दर्शना, विकास, सुभाष, दिव्या, नीतू, रीना, सुमित सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पैन वितरित किए गए। सफल मंच संचालन शिक्षविद् सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया।







    कोई टिप्पणी नहीं