• Breaking News

    श्रीगंगानगर, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा चंग-धमाल की थाप पर फूलों की होली खेली गई

    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा चंग-धमाल की थाप पर फूलों की होली खेली गई
    चंदन तिलक लगाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया





    श्रीगंगानगर, 21 मार्च 2024: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, श्रीगंगानगर द्वारा फागोत्सव के उपलक्ष्य में चंग-धमाल तथा फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर महामंत्री अशोक चाँदगोठिया ने बताया कि 474 अग्रसेन नगर मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में श्री भवानी चंग मण्डली के कलाकारों ने राजस्थानी लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए राजस्थानी लोक गीतों द्वारा अद्भुत समां बांधा, जिस पर सभी नाचने-गाने लगे। इस मौके पर लोक कलाकारों ने  हैरतअंगेज करतबों द्वारा सबको दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया तथा खूब तालियां बटोरी।

    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन मुख्य शाखा, युवा मोर्चा एवं महिला शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा क्षेत्रवासियों व गणमान्य व्यक्तियों ने सपरिवार उपस्थित होकर एक-दूसरे को चंदन तिलक लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर जल संरक्षण का संदेश दिया। सादगीपूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम का सभी ने भरपूर आनंद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों के लिए श्री भवानी चंग मण्डली के कलाकारों तथा आए हुए गण्यमान्य नागरिकों को पटका पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अंत में सभी ने जलपान ग्रहण किया।

    इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिलाध्यक्ष राधेश्याम बंसल, नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल, नगर महामंत्री अशेक चाँदगोठिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरूण चाँदगोठिया, सचिव मनोज सिंगल, महिला शाखा जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग, जिला उपाध्यक्ष राजीव खेतान, मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल, दीपक शेरेवाला, बालकिशन सिंगल, गिरिश खारीवाल, विनोद गर्ग, 
    दयाकृष्ण बंसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, मदनमोहन डुंगाबुंगा, सुशील अग्रवाल, महावीर गुप्ता, मनोज डुंगाबुंगा, रविन्द्र अग्रवाल, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, विजय गोयल, गौरव सिंघल, नवीन गोयल, घनश्याम सिंघल, अरविंद बंसल, सुरेश सिंघल, संजय गर्ग सहित सैंकड़ों की संख्या में संस्था पदाधिकारी, सदस्य, आसपास के क्षेत्रों के महिलाएं-पुरुष एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सबको प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने मंच संचालन करते हुए होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष अरूण चाँदगोठिया ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया।

    कोई टिप्पणी नहीं