• Breaking News

    RAJASTHAN NEWS : श्रीगंगानगर , वैदिक गुरुकुल कन्या आश्रम में स्थापना दिवस व शहीद दिवस मनाया गया

     श्रीगंगानगर: वैदिक गुरुकुल कन्या आश्रम, फतूही में स्थापना दिवस एवं शहीद दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजय कुमार गोयल, डॉ. ओ.पी. गोयल, रामेश्वर लाल खोथ, उदयपाल झाझडि़य़ा, कृष्ण सहारण, सोहन सिंगाठिया, मनीराम सेतिया, मदन अरोड़ा, अशोक किंगर आदि थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराज सुखानन्द स्वामी ने की। सर्वप्रथम गुरुकुल कन्या आश्रम की छात्राओं ने ईश्वर भक्ति पर आधरित भजन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 

    अबोहर से पधारे महर्षि दयानन्द कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. रणवीर प्रताप असीजा ने शहीद दिवस पर सारगर्भित विचार रखते हुए कहा कि बचपन से क्रांतिकारी विचारों के शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु भारत की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए।
    महाराज स्वामी सुखानन्द जी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों, शहरवासियों व ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए गुरुकुल कन्या आश्रम द्वारा आयोजित सेवा गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी तथा शहीद दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए।  

    4 पीएलडी श्री विजयनगर डेरा बालक नाथ मंदिर के संस्थापक योगी गण्डानाथ जी योगी पूजा नाथ जी व साक्षी निजानंद जी जगदम्बे विद्यालय ने भी शहीद दिवस पर सारगर्भित भाव व्यक्त किए। हरियाणा के ‘स्टील मैन ऑफ इण्डिया’ पहलवान गजेन्द्र सिंह ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हुए, शरीर पर लोहे का हथोड़ा मारना, 30 बच्चों को दांतों में झूला झुलाना, आँखों से 10 किलो वजन उठाना आदि द्वारा सबको दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया तथा खूब तालियां बटोरी। सुरजन सिंह रंगीला ने पंजाबी गीत पेश कर शहीद दिवस पर प्रकाश डाला।



    मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वैदिक गुरुकुल कन्या आश्रम से उनका पुराना सम्बन्ध है। इस देश के अमर शहीदों को जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया, उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान युगों-युगों तक अमर रहेगा। उन्होंने गुरुकुल कन्या आश्रम की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इसका श्रेय स्वामी सुखानन्द महाराज को जाता है।


    कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत वन्देमातरम् प्रस्तुत किया। अमरसिंह ‘ब्लड मैन ऑफ इण्डिया’ जिन्होंने 103 बार रक्तदान करके एक रिकॉर्ड कायम किया है, ने भी अपने विचार रखे। सोहनलाल सिंगाठिया ने सबका आभार व्यक्त किया तथा स्वामी सुखानन्द महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

    इस अवसर पर पृथ्वी सिंह फेफाना, आईदान हुड्डा, बाबूलाल नारंग, संदीप नाथ सरपंच, वेद प्रकाश राव, विनोद धारनियां, सुरेश खोथ, सुरेन्द्र स्वामी, धर्मवीर भारद्वाज, राजेंद्र कड़वासरा, लालचन्द, जगदीश चन्द, डॉ. अरूण मित्तल, ओम कुमार धनखड़, विक्रांत शास्त्री, भूप सिंह सियाग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में विजेन्द्र सिंह पहलवान ने नशा मुक्ति का संकल्प करवाया। सफल मंच संचालन मनीराम सेतिया ने किया।



    कोई टिप्पणी नहीं