• Breaking News

    RAJASTHAN NEWS : भाजपा एससी मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र के हरदेव सिंह मण्डल उपाध्यक्ष नियुक्त

    भाजपा एससी मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र के हरदेव सिंह मण्डल उपाध्यक्ष नियुक्त  



    श्रीगंगानगर, 21 मार्च 2024: भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर के मण्डल उपाध्यक्ष पद पर समर्पित कार्यकर्ता हरदेव सिंह की नियुक्ति की गई है। 

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव भगवान जोगपाल तथा भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ की भावनाओं के अनुसार संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर अध्यक्ष अमित पंवार जीनगर द्वारा हरदेव सिंह को मण्डल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

    मण्डल महामंत्री राजेश कुमार रेगर ने बताया कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर के नवनियुक्त मण्डल उपाध्यक्ष हरदेव सिंह ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व मण्डल नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तथा पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर भाजपा की रीति-नीति एवं केन्द्र व राजस्थान की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक बहुमत से लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का विश्वास दिलाया है।

    कोई टिप्पणी नहीं