• Breaking News

    राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर, किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्तर पर हुई बैठक, 400 पार लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट

    किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्तर पर हुई बैठक,
    5 अप्रैल को होने वाले किसान सम्मेलन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा देंगे जीत का मंत्र,
    अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट


    श्रीगंगानगर, 1 अप्रैल 2024: भाजपा किसान मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मण्डल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। 

    जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां की अध्यक्षता में सूरतगढ़ विधानसभा के सभी मंडलों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर मण्डल अध्यक्ष सूरतगढ़ अध्यक्ष विष्णु तरड़, देहात मण्डल जैतसर अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह, देहात मण्डल ढाबा झालार अध्यक्ष चरणजीत सिंह, देहात मण्डल गोविन्दसर अध्यक्ष चेतराम जोशी व देहात मण्डल राजियासर अध्यक्ष ठाकरराम बेनीवाल, जिला मीडिया संयोजक मांगीराज बायड़, सुरजीत ओड, मण्डल अध्यक्ष श्योपत चौधरी, ओम सहारण सहित मण्डलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने कहा कि लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में 5 अप्रैल, शुक्रवार को प्रात: 11 बजे नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित किसान सम्मेलन के मुख्य वक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे तथा किसानों सहित जन-जन से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाकर विकसित भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचारों से अवगत करवाएंगे।  

    किसान सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने कहा कि ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने सूरतगढ़़ विधानसभा के सभी मण्डलों सहित जिले के सभी मण्डलों, श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र के सभी किसान मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों से उत्साहपूर्वक बढ़-चढक़र 5 अप्रैल, शुक्रवार को प्रात: 11 बजे नई धानमण्डी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर ऐतिहासिक सफल बनाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर अशोक सारस्वत, महावीर सिंह, राधाकृष्ण श्योराण, पवन मोट, अजय गोदारा, देवेन्द्र श्योराण, अमित कल्याणा, अमरचन्द नायक, संजय सोढा, प्रकाश गोदारा, मुखतयार सिंह, सोहन स्वामी, पृथ्वी शर्मा, सोहन जालप, काजल छाबड़ा, बिरमा देवी नायक, संदीप कासनियां, करणी सिंह, प्रकाश शर्मा, ओम स्वामी, वीणा चौधरी, लीलाधर शर्मा, भानी भाट, सतोष जालप, विक्रम सिंह सहित बड़़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं