• Breaking News

    प्रियंका बैलान मेघवाल ( BJP )को श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से प्रथम महिला सांसद बनने का गौरव हासिल होगा : धीरज गोयल

    श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बैलान मेघवाल की भारी मतों से जीत सुनिश्चित है। 



    भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र के पूर्व मीडिया सह प्रभारी धीरज गोयल ने कहा कि प्रियंका बैलान मेघवाल को लोकसभा क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में प्रति गहरी आस्था के फलस्वरूप भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी तथा प्रियंका बैलान मेघवाल श्रीगंगानगर को संसदीय क्षेत्र से प्रथम महिला सांसद बनने का गौरव हासिल होगा।


    धीरज गोयल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैलान मेघवाल के लिए सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व ऊर्जावान कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में दिन-रात एक करके ‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्ण मनोयोग से जुटे हुए हैं। 

    उन्होंने श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से राष्ट्रहित में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करके ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं