• Breaking News

    श्रीगंगानगर कांग्रेस के अग्रिम संगठन इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में प्रचार में जुटे

    कांग्रेस के अग्रिम संगठन इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में प्रचार में जुटे


    श्रीगंगानगर, 5 अप्रैल 2024: लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा का चुनाव प्रचार तीव्र गति से चल रहा है। कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, सेवादल तथा महिला कांग्रेस सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोर-शोर से कुलदीप इंदौरा के समर्थन मे प्रचार में जुटे हुए हैं 


    तथा सक्रियतापूर्वक जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में 6 अप्रैल, शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा सब्जी मंडी, धान मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर कुलदीप इंदौरा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं