• Breaking News

    कुलदीप इंदौरा का पुरानी आबादी में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत - इंडिया (INDIA)गठबंधन सरकार बनाने का किया आह्वान


    श्रीगंगानगर, 11 अप्रैल 2024: इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा का पुरानी आबादी में जगह-जगह क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जनसम्पर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता राम बारात घर में एकत्रित हुए तथा डोर-टू-डोर वोट की अपील करते हुए चौधरी उदाराम चौक पहुंचे, जहां झोरड़ परिवार द्वारा कुलदीप इंदौरा का जोशीला स्वागत किया गया। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, लोग बड़ी संख्या में जुड़ते गये। स्वर्गीय माड़चंद असवाल वाटिका तथा काली माता मंदिर में भी क्षेत्रवासियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। पार्षद जवाहर चावला, पाल सिंह गिल तथा पार्षद फहीम हसन के निवास पर भी भव्य स्वागत किया गया। सभी जगह महिला-पुरुष मतदाताओं ने उन्हें मत व समर्थन का विश्वास दिलाया। तत्पश्चात् श्याम नगर में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करके वोट की अपील की गई।

    इस अवसर पर कुलदीप इंदौरा के साथ पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह बराड़, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर मगलानी, संगठन महामंत्री श्याम शेखावाटी, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र कौर टुरना, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अजय चड्ढा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सहारण, कृष्ण स्याग, मुरारीलाल सोनी, कृष्ण भाम्भू, गोपी नागपाल, मनोज भिडासरा, अर्जुन राजपाल, पार्षद बलजीत बेदी, धर्मपाल झोरड़, भीम ढुंढाड़ा, हेमंत रासरानियां, नवाब खान, अजय बिश्नोई, रजनीश स्वामी, रजनी बेदी, ओम मारवाल, सीमा इंदौरा, सुनीता इंदौरा, शंकर असवाल, उमेश शर्मा, बलजीत बेदी, जनरेल सिंह, सुभाष मेहता, राजलखवीर सिंह गब्बी, मानक चंद, मुरारी लाल सोनी, श्योकरण, दलीप लावा, मनोज शर्मा, शर्मिला चौधरी, ज्योति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सघन जनसम्पर्क करके इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

    कुलदीप इंदौरा शुक्रवार को पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के रावतसर ब्लॉक में करेंगे जनसम्पर्क:- इण्डिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी 12 अप्रैल, शुक्रवार को पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के रावतसर ब्लॉक में दौरे पर रहेंगे। स्थानीय विधायक विनोद गोठवाल और अन्य कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे।

    जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री श्याम शेखावाटी ने बताया कि कुलदीप इंदौरा शुंक्रवार को मोघूनगर, भैरूसरी, खेदासरी, खोडा, हरदासवाली, बड़ा बास, धन्नासर, 29 डीडब्ल्यूडी, 15-16 केडब्ल्यूडी, 99 आरडी, 10 केडब्ल्यूडी तथा रावतसर नगरपालिका के वार्ड नं. 10 में जनसम्पर्क कार्यक्रमों को सम्बोधित करेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं