• Breaking News

    Indian Navy news : भारतीय नौसेना को ऐसे जहाज मिलेंगे, जो सभी युद्धपोतों के संरक्षक बनेंगे।

    अब भारतीय नौसेना के लिए ऐसे जहाज बनाए जाएंगे, जो सभी युद्धपोतों के संरक्षक होंगे।



    यह जंग के दौरान और सामान्य दिनों में जंगी जहाजों पर ईंधन, पानी, गोला-बारूद और अन्य सामान पहुंचाएगा. ये भारतीय नौसेना की पहली फ्लीट सपोर्ट शिप होंगी 


    भारतीय नौसेना के लिए फर्स्ट फ्लीट सपोर्ट शिप्स (एफएसएस) की स्टील कटिंग का काम शुरू हो गया है। यह काम हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में किया जा रहा है। इन जहाजों के निर्माण के लिए पिछले साल समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन जहाजों की डिलीवरी 2027 के मध्य तक होनी है। इस प्रोजेक्ट को अधिकतम 8 साल में पूरा करने के निर्देश हैं.



    ये पांचों जहाज पूरी तरह से स्वदेश में बनेंगे. इनका डिस्प्लेसमेंट 40 से 45 हजार टन होगा. इन्हें बनाने के लिए 19 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी. इनके बनने से दो तरह के फायदे होंगे. पहला युद्ध के दौरान नौसेना के जंगी जहाजों को ईंधन, पानी, रसद, गोला-बारूद की सप्लाई होती रहेगी.


    इन जहाजों की लंबाई 754.7 फीट होगी. वे अधिकतम 37 किमी/घंटा की गति से दौड़ सकेंगे। अगर इन्हें 28 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाए तो ये 22 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। इनके ऊपर एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर तैनात किया जा सकता है. इस जहाज में युद्धपोतों को ईंधन उपलब्ध कराने के लिए ईंधन भरने की सुविधा होगी। यहां एक हेलीकॉप्टर हैंगर भी होगा.





    कोई टिप्पणी नहीं