• Breaking News

    श्रीगंगानगर , भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान का आगाज

     ओबीसी मोर्चा द्वारा श्रीगंगानगर जिले में 6 हजार से अधिक नये सदस्य बनाने का लक्ष्य



    श्रीगंगानगर, 2 सितम्बर 2024: भाजपा ओबीसी मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा सोमवार को सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। जिला महामंत्री तथा सदस्यता अभियान जिला संयोजक सुशील वर्मा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। 



    इसी कड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सुशील वर्मा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा भाजपा की रीति-नीति तथा केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों का सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया।


    सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक सरिता बुडानिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा श्रीगंगानगर जिले में 6 हजार से अधिक नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सभी मंडलों पर अभियान संयोजक नियुक्त किए गए है, जो अभियान को मंडल स्तर पर सफल बनाएंगे।

     
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी, जिला महामंत्री सुशील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरिता बुडानिया, प्रेम घोड़ेला, जिला मंत्री किशन कुमार, मीडिया प्रभारी सुधीर सहारण, जिला आईटी प्रभारी मांगीराज बायड़, सोशल मीडिया प्रभारी सुमेस्ता चौधरी, कार्यालय प्रभारी पंकज स्वामी, मंडल अध्यक्ष भूप डामा, जसवीर झाझडिय़ा, मंडल महामंत्री प्रभुदत्त भार्गव, अजय राव, सूरज सोनी, राकेश वर्मा, विजय लोहारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं