• Breaking News

    श्रीगंगानगर ; श्री दुर्गा मंदिर विनोबा बस्ती में श्री दुर्गा महाष्टमी 11 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी - 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा तथा 3100 ज्योतों की महाआरती होगी

    jai mata di


    श्रीगंगानगर, 8 अक्टूबर 2024: विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा महाष्टमी 11 अक्टूबर, शुक्रवार को धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। 

    श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी पं. ऋषि शर्मा व पं. मनोज दुबे ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र में तीसरा नवरात्र 2 दिन होने के कारण माता रानी की महाष्टमी 11 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जा रही है। श्री दुर्गा मंदिर के सचिव राजेश वाट्स ने बताया 11 अक्टूबर, शुक्रवार को महाष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में सांय 5.15 बजे यजमानों द्वारा 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा तथा पंडित ऋषिराज शर्मा व पंडित मनोज दुबे द्वारा पूजा-अर्चना करवाई जाएगी। पूरे दिन भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहेगा। तत्पश्चात् शुक्रवार रात्रि 8 बजे 3100 ज्योतों की की महाआरती होगी। नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आकर्षक फूलों से माता के भवन को सजाया गया है। 

    AD

    ONLY  279 



    Diktmark Heavy Duty 60 Watt AC Soldering Iron Copper Tip With Long Pvc Wire 230V (60)(Multicolor)



    BUY LINK... https://amzn.to/4eYypcA



    प्रतिदिन प्रात:काल व सायंकाल भक्तजन माता रानी को नारियल, चुन्नी, प्रसाद श्रृंगार आज चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। श्री दुर्गा अष्टमी माता की कढ़ाई 11 अक्टूबर, शुक्रवार को की जाएगी तथा माता की नवमी 12 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे तक मनाई जाएगी। विजयदशमी उपलक्ष्य दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद मनाया जाएगा। श्री दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील राजू मल्होत्रा, उपाध्यक्ष बिट्टू ठक्कर, सचिव राजेश वाट्स, उपसचिव जितेन्द्र जसूजा ‘शैंकी’, कोषाध्यक्ष संदीप कटारिया, ऑडिटर प्रदीप गर्ग प्रवीण सहित सेवादार भक्त व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। समस्त श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मन्दिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं