• Breaking News

    भारत विकास परिषद महिला शाखा ने 51 कन्याओं का पूजन कर स्टेशनरी भेंट की




    श्रीगंगानगर, 8 अक्टूबर 2024: भारत विकास परिषद महिला शाखा श्रीगंगानगर द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। अध्यक्ष ममता अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह अग्रसेन नगर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में 51 कन्याओं का पूजन किया गया। सर्वप्रथम समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने शीतल जल द्वारा कन्याओं का चरण वंदन और तिलक की विधि की। पूजन के बाद समस्त सदस्यों व विद्यालय स्टाफ ने कंजकों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कन्याओं को हलवा प्रसाद खिलाया गया तथा स्टेशनरी, फल, खाद्य सामग्री, हेयर बैंड, अंगूठी सहित अनेक उपहार भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में भामाशाह उमा बांठिया सहित समस्त सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौके पर अध्यक्ष ममता अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्य उमा बांठिया, माया गर्ग, सुनीता आचार्य, सरला गुप्ता, सीरत छाबड़ा, सुरभि, पूजा बब्बर, भारती सहित भारत विकास परिषद महिला शाखा श्रीगंगानगर पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

    AD

    ONLY  279 



    Diktmark Heavy Duty 60 Watt AC Soldering Iron Copper Tip With Long Pvc Wire 230V (60)(Multicolor)



    BUY LINK... https://amzn.to/4eYypcA





    कार्यक्रम की शुरुआत मंच नृत्य तथा माता शक्ति व महिषासुर युद्ध की मंच प्रस्तुति के साथ की गई। विद्यालय की छात्राओं ने भजन द्वारा सबको भक्ति रस से सराबोर कर दिया। अध्यक्ष श्रीमती ममता अरोड़ा ने नवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इससे जुड़ी कथा सुनाते हुए बताया कि इस कथा के मुताबिक, जब रावण ने माता सीता को हरण कर लिया था, तो भगवान श्रीराम ने रावण से युद्ध करने से पहले रामेश्वरम में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की थी। मां दुर्गा ने श्रीराम को लंका विजय का आशीर्वाद दिया था। इसके बाद, भगवान श्रीराम ने रावण वध कर लंका पर विजय प्राप्त की। इसीलिए हर साल नवरात्रि के बाद दशहरा मनाया जाता है। इस मौके पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने ‘जय माता दी’ के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद महिला शाखा श्रीगंगानगर पदाधिकारी, सदस्य, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं आदि उपस्थित थे।

     AD

    only 37,998

    37,998 only

    OnePlus 12R (Sunset Dune, 8GB RAM, 256GB Storage)


    buy link..https://amzn.to/3Y38CJa

    AD



    कोई टिप्पणी नहीं